Live Updates
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: हरसिद्धि से बीजेपी के कृष्णानंद पासवान जीते
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट से नीतीश कुमार सरकार में BJP के मंत्री कृष्णानंद पासवान अपनी साख बचाने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने RJD के राजेंद्र कुमार को हराया है. 25 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कृष्णानंद को 96864 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र कुमार को 89769 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 7095 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के अवधेश कुमार रहे, जिन्हों 9568 वोट मिले.
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: हरसिद्धि से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री जीत की ओर
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट से नीतीश कुमार सरकार में BJP के मंत्री कृष्णानंद पासवान 4758 वोटों से आगे चल रहे हैं और जीत की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल के राजेंद्र कुमार दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के अवधेश कुमार हैं.
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: हरसिद्धि से बीजेपी मंत्री की बढ़त कायम
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट से नीतीश कुमार सरकार में BJP के मंत्री कृष्णानंद पासवान 3505 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल के राजेंद्र कुमार दूसरे नंबर पर हैं और तीसरें नंबर पर जनसुराज पार्टी के अवधेश कुमार हैं.
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: कैबिनेट मंत्री कृष्णानंद ने बनाई बढ़त
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में BJP के कृष्णानंद पासवान ने बढ़त बनाई है, वहीं RJD के राजेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं.
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: ये उम्मीदवार लड़ रहे इस बार चुनाव
इस साल हरसिद्धि सीट से बीजेपी ने सीटिंग विधायक कृष्णनंदन पासवान, महागठबंधन से आरजेडी के राजेंद्र कुमार राम और जन सुराज ने अवधेश राम पर भरोसा जताया है।
Harsidhi Election Result 2025 LIVE: 8 बजे शुरू हुई मतगणना
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट से ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है और सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. इसके बाद साढ़े 8 बजे ईवीएम की काउंटिंग होगी और 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Harsidhi SC Election Result 2025: बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट से नीतीश कुमार सरकार में BJP के मंत्री कृष्णानंद पासवान अपनी साख बचाने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने RJD के राजेंद्र कुमार को हराया है. 25 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद कृष्णानंद को 96864 वोट मिले और दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र कुमार को 89769 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 7095 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के अवधेश कुमार रहे, जिन्हें 9568 वोट मिले.
बिहार की हरसिद्धि विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही थी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई थी. पोस्टल बैलेट के बाद साढ़े 8 बजे EVM मशीनें खुलीं और काउंटिंग शुरू हुई थी. 9 बजे से रुझान आ रहे थे और शुरुआत से ही कृष्णानंद पासवान लीड बनाए हुए थे. इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को इस सीट पर मतदान हुआ था। वहीं इस सीट पर बीजेपी की इज्जत दांव पर लगी थी, जो कृष्णानंद ने बचा ली।
2025 में किसे मिली कितनी वोटें?
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| कृष्णानंद पासवान | BJP | 96864 |
| राजेंद्र कुमार | RJD | 89769 |
यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…
इससे पहले कृष्णानंद पासवान साल 2005 में पिपरा विधानसभा और साल 2010 में हरसिद्धि विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। साल 2020 में बीजेपी ने जरूर आरजेडी के नागेंद्र कुमार बिहारी को हरा दिया था, लेकिन साल 2015 में आरजेडी के राजेंद्र कुमार ने कृष्णानंद को हराया था। इस बार आरजेडी ने राजेंद्र कुमार को ही टिकट दिया है। आरजेडी की इस तिकड़तम से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन राजेंद्र कुमार हार गए।
इस बार के प्रत्याशी
साल 2015 में इस सीट से आरजेडी के राजेंद्र कुमार विधायक बने थे। इस साल हरसिद्धि सीट से बीजेपी ने सीटिंग विधायक कृष्णनंदन पासवान, महागठबंधन से आरजेडी के राजेंद्र कुमार राम और जन सुराज ने अवधेश राम पर भरोसा जताया था।
साल 2020 के परिणाम
पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में बीजेपी के कृष्णानंद पासवान को कुल 84,615 वोट मिले थे। वहीं आरजेडी के नागेंद्र कुमार बिहार को 68,920 वोट मिले थे।
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| कृष्णानंद पासवान | बीजेपी | 84,615 (जीत) |
| नागेंद्र कुमार | आरजेडी | 68,920 (हार) |
साल 2015 के परिणाम
पहले साल 2015 में आरजेडी ने यह सीट जीती थी। 2015 में आरजेडी के राजेंद्र कुमार को 75,203 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के कृष्णानंद पासवान 64,936 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| राजेंद्र कुमार | आरजेडी | 75,203 (जीत) |
| कृष्णानंद पासवान | बीजेपी | 64,936 (हार) |
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines