हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gaura Bauram Election Result 2025: विरोधियों को पछाड़कर गौड़ा बौड़ाम में सुजीत कुमार ने विजयी परचम लहराया

Gaura Bauram Election Result 2025: गौड़ा बौराम बिहार की अहम सीटों में से एक है. 2025 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर कब्जा कर लिया है.

विज्ञापन
गौड़ा बौड़ाम से जीत गए सुजीत कुमार.

Live Updates

19:16 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

भारतीय जनता पार्टी के सुजीन कुमार को कुल 77682 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की है. राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान दूसरे नंबर पर रहे जिन्हें 72013 वोट मिले और इंडिपेंडेंट के श्याम सुंदर चौधरी को 6549 मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे.

15:20 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

सुजीत कुमार को 10409 वोटों से बढ़त, दूसरे नंबर पर हैं राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान.

14:33 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

9507 वोटों की बढ़त से पहले स्थान पर हैं भारतीय जनता पार्टी के सुजीत कुमार.

12:34 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

19134 वोटों के साथ सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी के सुजीत कुमार. दूसरे स्थान पर 14716 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान.

11:40 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

भारतीय जनता पार्टी के सुजीत कुमार 11452 वोटों के साथ सबसे आगे हैं. दूसरे स्थान पर टक्कर दे रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान.

10:17 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

भारतीय जनता पार्टी के सुजीत कुमार को 3373 वोटों की बढ़त. दूसरे स्थान पर 2592 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान.

08:55 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में गौड़ा बौराम सीट से वीआईपी के स्वर्णा सिंह ने जीत हासिल की थी.

08:34 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

गौड़ा बौराम में शुरू हुई वोटों की गिनती. कुछ देर में आएंगे चुनावी नतीजे.

07:48 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE Update

पिछले दो बार हुए चुनाव में गौड़ा बौराम पर जदयू का दबदबा देखने के लिए मिला था.

07:21 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025 LIVE

गौड़ा बौराम में पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को हुए थे. आज 14 नवंबर के दिन कुछ ही घंटों में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

Gaura Bauram Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो गया है. आज यानी कि 14 नवंबर को वोटों की गिनती हुई. बिहार की 243 सीटों की किस्मत का फैसला हो चुका है. राज्य की अहम सीटों में से एक गौड़ा बौराम सीट भी है, जिस पर लोगों की नजरें टिकी हुई थीं. इस सीट पर वीआईपी का कब्जा थी और पिछले दो बार हुए चुनाव में इस सीट पर जदयू का दबदबा देखने को मिला था. लेकिन, इस बार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है.

यह भी पढ़ें – Gaighat Election Result 2025 LIVE: गायघाट की कुर्सी पर कायम रह पाएगा राजद का कब्जा या छिन जाएगी कुर्सी

गौड़ा बौड़ाम विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गौड़ा बौराम विधानसभा सीट पर राजद ने एक बार फिर से अफजल अली खान पर दांव लगाया था, जिन्हें पिछले चुनाव 2020 में वीआईपी के स्वर्णा सिंह ने 7519 वोटों से हराया था. वहीं, इस बार अफजल के सामने बीजेपी के सुजीत कुमार चुनावी मैदान में थे. अब गौड़ा बौड़ाम में चुनावी समीकरण बदल गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के सुजीन कुमार को कुल 77682 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की है. राष्ट्रीय जनता दल के अफजल अली खान दूसरे नंबर पर रहे जिन्हें 72013 वोट मिले और इंडिपेंडेंट के श्याम सुंदर चौधरी को 6549 मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन

यहां देखिए 2020 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
स्वर्णा सिंहVIP59489 वोट
अफजल अली खानआरजेडी51970 वोट

पिछले तीन चुनावों के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में गौड़ा बौराम सीट से वीआईपी के स्वर्णा सिंह ने जीत हासिल की थी. दूसरे स्थान पर रहे अफजल अली खान रहे थे. स्वर्णा को 59489 वोट मिले थे तो अफजल ने 51970 वोट प्राप्त किए थे. दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा था.

यहां देखिए 2015 के चुनावी नतीजे

प्रत्याशीपार्टीवोट
मदन साहनीजदयू51403 वोट
विनोद साहनीलोजपा37341 वोट

वहीं, 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने इस सीट पर कब्जा जमाया था. जदयी के मदन साहनी ने 51403 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. उन्हें लोजपा के विनोद साहनी ने टक्कर दी थी. उन्हें 37341 वोट मिले थे. दोनों उम्मीदवारों के बीच 14062 वाटों का अंतर रहा था.

विज्ञापन

इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2010 की बात की जाए तो उस साल भी ये सीट जदयू के खाते में ही रही थी. डॉ इजहार अहमद विधायक चुने गए थे. इजहार को 33258 वोट मिले थे तो राजद के डॉ महावीर प्रसाद को 22656 वोट हासिल हुए थे. दोनों के बीच हार-जीत का 10602 वोटों का अंतर रहा था.

यह भी पढ़ें – Alinagar Election Result 2025 LIVE: अलीनगर को अपने नाम कर सकेंगी मैथिली ठाकुर या राजद के हिस्से आएगी यह सीट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola