सोमवार को होटल मौर्या में पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार के लिए फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पटना के सभी थानेदार, एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे। विदाई समारोह में पूर्व एसएसपी ने काफी शानदार गाना गाया, जिसमें जज्बातों की गहराई साफ झलक रही थी। अवकाश कुमार महज 7 महीने ही पटना के एसएसपी रहे, जिसको लेकर उन्होंने ऐसा गाना गाया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। गाने के बोल थे मुसाफिर हूँ मै यारो… न घर है न ठिकाना…
एसएसपी के अलावा इनको भी दी गई विदाई
इस कार्यक्रम में अवकाश कुमार के अलावा सिटी एसपी सेन्ट्रल स्वीटी सहरावत, सिटी एसपी पश्चिम जे एस सरथ और सिटी एसपी पूर्वी रहे के रामदास को भी विदाई मिली। वहीं इस विदाई समारोह कि सबसे खास बात पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा गाया गया वो गाना रहा। मंच पर आकर अवकाश कुमार ने फिल्म परिचय के गाने से सभी का दिल जीत लिया। उनके गाने के बोल उनकी सेवा यात्रा को बयां कर रही थी। उनकी आवाज में उस पल की भावुकता झलक रही थी।
इसके बाद अवकाश कुमार ने और एक पंक्ति गुनगुनाई, जिसके बोल थे “एक राह रुक गई, तो और जुड़ गई… मैं मुड़ा तो साथ-साथ राह मुड़ गई…” इस गीत के जरिये उन्होंने शायद यह संकेत भी दिया कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हर नई जगह एक नई राह लेकर आती है।
किसी पुलिस अधिकारी के विदाई समारोह में ऐसा पल बहुत कम देखने को मिलता है, जिस तरह से अवकाश कुमार ने विदाई ली। तबादला होने के बाद एसएसपी रहे अवकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि तबादला होना सरकार का विशेषधिकार होता है, उन्हें जो समय मिला उस कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन किया। यानी अपने तबादले को पूर्व एसएसपी ने सरकार का अधिकार बताया और शानदार तरीके से सबको भावुक करके विदाई ली।
ये भी पढ़ें- बिहार में बनेगा लालू प्रसाद का भव्य मंदिर, पूर्व CM की स्थापित होगी 6 फूट ऊंची मूर्ति
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines