बिहार में बनेगा लालू प्रसाद का भव्य मंदिर, पूर्व CM की स्थापित होगी 6 फूट ऊंची मूर्ति

नवादा जिले के गांव सरतकिया में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। यह मंदिर गांव के पूर्व सैनिक नरेश यादव बनवा रहे हैं, जिसका उन्होंने शिलान्यास कर दिया है। पढ़ें पटना से अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

bihar news (1)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जन्मदिन उनके समर्थकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। उनके 78वें जन्मदिन के मौके पर लालू के समर्थक ने नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरतकिया गांव में पूर्व सीएम का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है। इसको लेकर लालू के समर्थक ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि का पूजन भी किया। सरतकिया गांव के पूर्व सैनिक नरेश यादव ये मंदिर बनवा रहे हैं, जिसका उन्होंने शिलान्यास भी कर दिया है।

विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान पूरा गांव मौजूद रहा। मंदिर के शिलान्यास के दौरान पूरा सरतकिया गांव मौजूद रहा। इस दौरान पूर्व सैनिक नरेश यादव ने धार्मिक अनुष्ठान और विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की। इस दौरान नरेश यादव ने बताया कि जो मंदिर बन रहा है, उसमें लालू यादव की 6 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित करवाई जाएगी, जिसके बाद लोग उनकी पूजा भगवान की तरह करेंगे।

विज्ञापन

लालू यादव के मुरीद हुए नरेश यादव

बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव की जमकर तारीफ करते हुए पूर्व सैनिक नरेश यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने हमेशा वंचितों और कमजोर वर्ग की आवाज बुलंद की है। उनको झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा गया था, लेकिन उनके चाहने वालों के दिल में आज भी वे भगवान जैसे पूजनीय हैं।

गांव वालों ने पूजा-पाठ कर केक काटा

बिहार के सरतकिया गांव में लालू यादव के जन्मदिन पर हर साल मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा-पाठ करके फिर उनके जन्मदिन का केक काटा जाता है। अब गांव में मंदिर बन जाने के बाद लोग और भव्य तरीके से पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाएंगे और देवता की तरह उनको पूजेंगे। पूर्व सैनिक ने कहा कि ये भव्य मंदिर बनाकर हम उन्हें सम्मान दे रहे हैं। ये सिर्फ मेरे नहीं, पूरे गांव की भावना है। यह आयोजन बताता है कि बिहार की राजनीति में लालू यादव का योगदान जनता के दिलों में कितनी गहराई से मौजूद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ