बिहार के फेमस टीचर खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इसकी भनक किसी को नहीं हुई, लेकिन अब इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। अब खान सर के साथ एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे उनकी पत्नी बताया जा रहा है। हालांकि, खान सर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दरअसल, खान सर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह तस्वीर लगाई गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही इसे डिलीट कर दिया गया।
खान सर ने शादी को गुप्त क्यों रखा?
यूट्यूब पर अपने क्लासेज की वजह से चर्चा में रहने वाले खान सर ने दावा किया है कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ही शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि अपनी शादी को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण गुप्त रखा था। पटना के फेमस शिक्षक खान सर पर कुछ साल पहले अग्निवीर योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और हाल ही में बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के पीछे कथित रूप से हाथ होने का आरोप लगा था। उन्होंने सोमवार (26 मई) को पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह दावा किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने क्लास में स्टूडेंट्स के सामने अपनी शादी की बात कबूल करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह अपने स्टूडेंट्स को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही उन्होंने शादी कर ली थी।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की शादी
खान सर ने वीडियो में यह भी बताया कि उनकी शादी की डेट पहले ही फिक्स हो गई थी, लेकिन उसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसलिए उन्होंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है और तनाव की स्थिति में किसी को भी शादी में नहीं बुलाया। उन्होंने कहा, ‘शुरू में मैं शादी टालकर सीमा पर दुश्मनों से लड़ रहे सैनिकों की मदद करना चाहता था, लेकिन मेरे माता-पिता ने पहले से ही सब कुछ तय कर रखा था और वे परेशान थे।’ उन्होंने कहा, ‘आखिरकार, मैंने अपनी माता-पिता की बात मान ली और शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन इस शर्त पर कि किसी को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा।’
शादी को लेकर क्या कहा खान सर ने?
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘तुमलोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी भी कर ली। अब आपलोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले मैंने आपलोगों को बताई है, क्योंकि मेरा वजूद आपलोगों से ही है।’ वीडियो में खान सर को यह कहते सुना जा सकता है कि 2 जून को रिसेप्शन के बाद वह 6 जून को अपने सभी स्टूडेंट्स को शादी का भोज देंगे।
कौन है खान सर की दुल्हन?
कई लोग पॉडकास्ट और अन्य कार्यक्रमों में खान सर से यह सवाल कर चुके हैं कि आखिर वे शादी कब करेंगे। अब इसका जवाब खान सर ने अपने क्लास में स्टूडेंट्स को दे दिया है। खान सर की ओर से अपनी शादी की जानकारी दिए जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक कार्ड भी वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन का नाम एएस खान लिखा हुआ है। हालांकि, दुल्हन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर और चर्चित शिक्षक खान सर ने 2 जून (सोमवार) को पटना में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इसके लिए उन्होंने डिजिटल इनविटेशन भी भेजा है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines