Live Updates
ढाका में BJP ने RJD को पीछे छोड़ा
75 हजार वोट से BJP के उम्मीदवार आगे हैं. जल्दी ही फाइनल रिजल्ट आ जाएंगे.
BJP कैंडिडेट सबसे आगे
लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी Pawan Kumar Jaiswal 55892 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD प्रत्याशी Faisal Rahman 38991 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
गिने जा रहे पोस्टल बैलेट
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 8 बजे से शुरू हो चुकी है. वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगला सीएम कौन बनने वाला है.
शुरू हुई मतगणना
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 8 बजे से शुरू हो चुकी है. वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगला सीएम कौन बनने वाला है.
ढाका विधानसभा सीट पर परिणाम 8 बजे
आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Dhaka Assembly Election Result 2025 Live Updates: ढाका विधानसभा क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है. RJD उम्मीदवार Faisal Rahman को ढाका विधानसभा सीट पर 178 मतों के अंतर से जीत मिली है. उन्होंने BJP उम्मीदवार Pawan Kumar Jaiswal को हराया. ढाका सीट पर 2020 चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कई अन्य उम्मीदवार भी मैदान में उतरे!
यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे
किस-किस के बीच में है मुकाबला?
2020 में ढाका बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार जायसवाल ने जीत दर्ज की थी और इस बार भी उन पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है. पिछले चुनाव में पवन कुमार जायसवाल को 99,792 वोट मिले थे. उनका वोट शेयर 48.01 फीसदी था. उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार फैसल रहमान से था, जिन्हें 89,678 वोट मिले.
राजद ने भी इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बदला. और फैसल रहमान को ही मैदान में उतारा. इसके साथ ही, AIMIM की तरफ से राणा रंजीत, आप ने मधुसूधन कुशवाहा को टिकट दिया है.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट? |
| पवन कुमार जायसवाल | बीजेपी | 99,792 (जीत) |
| फैसल रहमान | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | 89,678 (हार) |
2015 में क्या थे नतीजे?
साल 2015 विधानसभा चुनाव में भी राजद के फैसल रहमान और बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल के बीच मुकाबला हुआ था. तब फैसल रहमान ने जीत दर्ज की थी और उन्हें 87,458 वोट मिले थे और बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को 68,261 वोटों से हीसंतोष करना पड़ा था. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राम पुकार सिन्हा को 20,160 वोट मिले थे.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट? |
| फैसल रहमान | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | 87,458 (जीत) |
| पवन कुमार जायसवाल | बीजेपी | 68,261 (हार) |
| राम पुकार सिन्हा | निर्दलीय | 20,160 |
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines