हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'गोपाल खेमका के अपराधियों का होगा एनकाउंटर', पटना हत्याकांड पर बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा

पटना के प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राज्यभर में मचे हड़कंप के बीच अब सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेमका के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पढ़ें अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

विज्ञापन

पटना के प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राज्यभर में मचे हड़कंप के बीच अब सरकार ने कड़ा रुख दिखाना शुरू कर दिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेमका के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने सख्त संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों पर बुलडोजर चलेगा, जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी किया जाएगा।

ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होगी- डिप्टी सीएम सिन्हा

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है। कानून अपने हिसाब से चलेगा, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जाएगा। मैं खुद मुख्यमंत्री से मिलकर कहूंगा कि जो पुलिसकर्मी लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

राजधानी पटना के वीआईपी इलाके में इस तरह की हत्या ने सीधे सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यावसायिक समुदाय में भारी नाराजगी है और इस केस को “टर्निंग प्वाइंट” की तरह देखा जा रहा है। जनता और विपक्ष दोनों इस मामले में “तत्काल कार्रवाई” की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पटना में बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, 2018 में हुआ था बेटे का मर्डर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola