आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 12 साल पुराने रिलेशनशिप के सार्वजनिक खुलासे के बाद पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। तेज प्रताप की पोस्ट ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया था। यह विवाद विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जेडीयू ने इसे चुनाव पूर्व ड्रामा बताया है, जबकि बहन रोहिणी ने पिता के फैसले का समर्थन किया। इसी बीच उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने का सांकेतिक रूप से समर्थन किया है।
क्या कहा सम्राट चौधरी ने?
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जब पूछा गया कि लालू यादव ने अपने बेटे को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है तो उन्होंने कहा कि ‘राजनीति में लोक लज्जा बहुत महत्वपूर्ण चीज है और राजनेताओं को विशेष तौर से इसका ख्याल रखना चाहिए।’
क्या कहा था लालू यादव ने?
इस विवाद के सामने आने के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। बड़े पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण औक गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।’
ये भी पढ़ें:- लालू यादव इतने बड़े फैसले लेने के लिए क्यों हुए मजबूर, अब तेज प्रताप के पॉलिटिकल करियर का क्या होगा?
तेज प्रताप यादव ने पुराने रिलेशनशिप का किया था खुलासा
तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट में अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘मैं तेजप्रताप यादव हूं और मेरे साथ जो तस्वीर में नजर आ रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है और हम 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव के फेसबुक से यह पोस्ट को हटा दिया और इसे लेकर एक्स पर सफाई भी दी। तेज प्रताप के फेसबुक पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बाद उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरो को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।’
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तेजप्रताप और अनुष्का की तस्वीरें वायरल हो गईं, जिससे उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ 2018 में हुई शादी को लेकर सवाल उठने लगे। लोग पूछने लगे कि 12 साल से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में थे, तो ऐश्वर्या से शादी क्यों की?
ये भी पढ़ें:- ‘पूरे लालू परिवार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए’, अनुष्का विवाद में तेज प्रताप की सफाई पर BJP का आया बयान
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
20 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines