Bihar Assembly Election 2025: उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार पर कुछ लोगों ने हमला किया है. इसके साथ ही चप्पल फेंकने और मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने की भी बात सामने आ रही है. इस घटना से विजय सिन्हा बेहद नाराज़ दिखाई दिए. उन्होंने हमलावरों को राजद के गुंडे बताते हुए कहा कि एनडीए सत्ता में आ रही है, इनके छत पर बुलडोज़र चलेगा.
समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये आरजेडी के गुंडे हैं. एनडीए सत्ता में आ रही है, इनके छत पर बुलडोज़र चलेगा. ये गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं. विजय सिन्हा जीतने वाले हैं. विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया और उसे वोट नहीं देने दिया.
उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव गए थे तो उनकी कार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थकों ने घेर लिया. पत्थर और गोबर फेंकने के साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए. घटना के तुरंत बाद विजय सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात की. इसके बाद पुलिस फोर्स उपमुख्यमंत्री के पास पहुंची.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines