Deadly Attack on MP Manoj Tiwari: भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी पर बिहार के बक्सर जिले में जानलेवा हमला हुआ. वो एनडीए प्रत्याशी के रोड शो में बतौर स्टार प्रचारक शामिल हुए थे. सांसद मनोज तिवारी और एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह इस हमले में बाल बाल बचे. दरअसल, बक्सर के डुमरांव विधानसभा इलाके में एनडीए प्रत्याशी का रोड शो कार्यक्रम था. स्टार प्रचारक मनोज तिवारी भी साथ में मौजूद थे. मनोज तिवारी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चुनाव आयोग और बक्सर जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी. घटना को लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्री एव परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि राजद बिहार में 1990 और 2005 के पहले का अपराध राज कायम कर विधानसभा चुनाव को हिंसा के बल पर जितना चाहती है.
अररिया फारबिसगंज में निर्दलीय प्रत्याशी के मंच पर बेकाबू हुई भीड़
बिहार के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के सिमराहा स्थित रेणु की धरती पर शाम निर्दलीय प्रत्याशी राजारमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल द्वारा आयोजित जनसभा में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. कार्यक्रम में भोजपुरी की लोकप्रिय डांसर माही मनीषा को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही उन्होंने मंच पर कदम रखा, भीड़ बेकाबू हो गई. हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक मंच की ओर बढ़ने लगे और कुछ लोग स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगे. स्थिति बिगड़ने पर माही मनीषा को सुरक्षा कारणों से मंच छोड़कर भागना पड़ा.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत की और कई बार लाठियां भी चलानी पड़ीं. इसके बावजूद कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. बताया जाता है कि भीड़ में धक्का-मुक्की मारपीट की घटनाएं भी हुईं. इस कार्यक्रम का आयोजन निर्दलीय प्रत्याशी राजारमन भास्कर उर्फ रंटू मंडल ने अपने चुनाव प्रचार के तहत किया था. इससे पहले उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यह उनका “आख़िरी चुनाव” है और उन्होंने मतदाताओं से जात-पात से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की थी. फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को सामान्य कर दिया है और पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
20 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines