---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

140 рдХреА рд╕реНрдкреАрдб рд╕реЗ рдлрд┐рд░ рдЖрдПрдЧрд╛ рдЪрдХреНрд░рд╡рд╛рддреА рддреВрдлрд╛рди, рдмрд┐рд╣рд╛рд░ рдХреЗ рд▓рд┐рдП IMD рдХрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХрдм рджрд╕реНрддрдХ рджреЗрдЧрд╛ рдорд╛рдирд╕реВрди?

Remal Cyclone Latest Update┬а: рдмрдВрдЧрд╛рд▓ рдХреА рдЦрд╛рдбрд╝реА рд╕реЗ рдЖрдпрд╛ рдЪрдХреНрд░рд╡рд╛рддреА рддреВрдлрд╛рди рдХрд╛ рдЕрд╕рд░ рдЕрдЧрд▓реЗ рдЪрд╛рд░ рд╕реЗ рдкрд╛рдВрдЪ рджрд┐рдиреЛрдВ рддрдХ рд░рд╣реЗрдЧрд╛ред рдкрд╢реНрдЪрд┐рдо рдмрдВрдЧрд╛рд▓ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдм рдмрд┐рд╣рд╛рд░ рдореЗрдВ рд░реЗрдорд▓ рддрдмрд╛рд╣реА рдордЪрд╛рдПрдЧрд╛, рдЬрд┐рд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдЖрдИрдПрдордбреА рдиреЗ рдЕрд▓рд░реНрдЯ рдЬрд╛рд░реА рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдмреАрдЪ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА рд╕реЗ рдЭреБрд▓рд╕ рд░рд╣реЗ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЛ рдЕрдм рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХрд╛ рдЗрдВрддрдЬрд╛рд░ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Cyclone Remal : चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल में खूब तबाही मचाई, जिससे 6 लोगों की जान चली गई। तेलंगाना के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई, जिसकी चपेट में आने से 13 की मौत हो गई। पेड़-बिजली के खंभे उखड़ गए और कई मकान गिर पड़े। साथ ही सड़क मार्ग और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। अब बिहार में चक्रवाती तूफान का असर देखने मिलेगा। इसे लेकर आईएमडी ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की है।

अब बिहार में चक्रवाती तूफान दस्तक देगा, जिससे वहां का मौसम सुहाना हो जाएगा। इसे लेकर आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आए रेमल का लैंडफॉल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर हो गया है, लेकिन अगले चार से पांच दिनों तक बिहार में इसका असर रहेगा। इस दौरान बिहार के कई जिलों में 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के आसार हैं और जमकर बारिश भी होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : हाय ये गर्मी मार डालेगी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में 48-50 डिग्री के बीच तापमान, जानें कब मिलेगी लू से राहत?

इन जिलों में अलर्ट जारी

---विज्ञापन---

बारिश को लेकर बिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान की वजह से जहां उत्तर बिहार में तेज हवा के साथ बादल बरसेंगे तो वहीं दक्षिण बिहार में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इसके चलते पटना से पश्चिम बंगाल और झारखंड की हवाई सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

केरल में दस्तक देगा मानसून

---विज्ञापन---

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है और अगले चार से पांच दिनों में केरल में दस्तक देगा। हालांकि, केरल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। उम्मीद है कि इस बार मानसून एक दिन पहले पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें : लाशों से भरा जयपुर का मुर्दाघर… क्या भीषण गर्मी से तो नहीं हो रहीं मौतें?

---विज्ञापन---

इन राज्यों में होगी बारिश

सिक्किम, असम और मेघालय में 27 और 28 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 27 और 29 मई को बादल बरस सकते हैं। पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान की वजह से वर्षा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2024 07:39 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola