Aaj Ka Mausam 1 July: दिल्ली-NCR सहित देश के 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

देशभर में मानसून अब रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. जून के आखिरी दिनों तक जहां कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, वहीं जुलाई की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.

WEATHER.jpg

देशभर में मानसून अब रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. जून के आखिरी दिनों तक जहां कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, वहीं जुलाई की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है.

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने अगले कुछ घंटों के अंदर 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. प्रभावित राज्यों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव

IMD के अनुसार, इस समय देश में एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. वहीं, पूर्वी बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. महाराष्ट्र से उत्तर केरल तक ऑफ-शोर ट्रफ सक्रिय है, जब 2 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी अपना प्रभाव दिखाएगा. इन सभी सिस्टमों के कारण उत्तर, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में जुलाई की शुरुआत राहत लेकर आएगी. मौसम विभाग ने राजधानी में तेज बारिश, गरज-चमक और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में हवा की गति इससे भी अधिक हो सकती है. दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

उत्तर प्रदेश में होगी भारी बारिश

यूपी में मॉनसून रफ्तार पकड़ रहा है. मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बांदा, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, आजमगढञ, मऊ और चंदौली समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की भी आशंका है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी बिहार के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में बारिश का असर बढ़ेगा. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और अररिया में भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, गुमला, लातेहार, रामगढ़, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लगातार बारिश के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है.

विज्ञापन

राजस्थान में भी मॉनसून पकड़ रहा रफ्तार

राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद मानसून अब सक्रिय हो रहा है. जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पश्चिम बंगाल में लो-प्रेशर दिखाएगा असर

उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है. पुरुलिया, बांकुड़ा, नादिया, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और झाड़ग्राम में भारी बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में तेज होगी बारिश

मध्य प्रदेश के बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लगातार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है.

पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम

2 जुलाई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा में मौसम बदलेगा. पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, फरीदकोट और संगरूर में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार और रोहतक में भी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. इससे किसानों को राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने के कारण सावधानी बरतनी होगी.

विज्ञापन

मुंबई में जारी रहेगा बारिश का दौर

मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगह तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं. प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है. फिलहाल लोकल ट्रेन और बस सेवाएं सामान्य हैं, लेकिन भारी बारिश के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

महाराष्ट्र से उत्तर केरल तक बनी ऑफ-शोर ट्रफ के कारण दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

नीलगिरी और कोयंबटूर के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. चेन्नई में दिनभर बादल छाए रहने और शाम तक बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा, जिससे दक्षिण भारत में तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ