बिहार सरकार सहकारिता और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कई योजनाओं पर काम कर रही है। इस दिशा में मक्का, दलहन और तिलहन फसलों को प्राथमिक कृषि साख समितियों और पैक्स से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही 100 नए किसान उत्पादक संगठन (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन यानी एफपीओ) बनाए जा रहे हैं, जो किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने में मदद करेंगे।
सहकारिता क्षेत्र में सुधार
बिहार सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके तहत हर जिले में पैक्स केंद्रों का विस्तार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण किसानों को अधिक सुविधा मिलेगी। साथ ही हर पैक्स में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सकें। महिला दुग्ध उत्पादक समितियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लाई गई है। वर्तमान में राज्य में 30,519 दुग्ध उत्पादक समितियां कार्यरत हैं, जिनमें 14.39 लाख सदस्य हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इनमें 50% हिस्सेदारी महिलाओं की हो।
बैंकिंग सेवाओं का विस्तार
राज्य सरकार सहकारी समितियों को बैंक मित्र के रूप में विकसित कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ेंगी। अगले 6 महीनों में 1500 समितियों को माइक्रो एटीएम (एम-एटीएम) दिए जाएंगे। साथ ही नाबार्ड द्वारा 785 एम-एटीएम के लिए अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिनमें से 100 समितियों को ये मशीनें वितरित की जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम में 5350 पैक्स समितियां, मत्स्यजीवी सहयोग समितियां, बुनकर सहयोग समितियां, 1000 दुग्ध उत्पादक समितियां, 300 सब्जी उत्पादक समितियां और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियां भाग लेंगी।
सब्जी को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना
सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि विदेशों तक बिहार की सब्जियों की पहुंच बढ़ाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया जा रहा है। इससे किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 29-30 मार्च को बापू सभागार में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बैंक मित्र समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित किए जाएंगे। साथ ही दरभंगा में मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का उद्घाटन होगा, जिससे मखाना उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलेगा। यही नहीं, 11 नए गोदामों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादों के भंडारण की सुविधा बढ़ेगी। 500 पैक्स को ई-पैक्स घोषित कर उन्हें प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। दो पैक्सों में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत किए गए गोदाम निर्माण का शिलान्यास होगा। बिहार सरकार की इन योजनाओं से किसानों, महिलाओं और सहकारी समितियों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। इन प्रयासों से बिहार का सहकारिता क्षेत्र मजबूत होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines