CM नीतीश कुमार ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात; फोरलेन सड़क का ऐलान

CM Nitish Kumar in Gopalganj: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान बांकरपुर से लेकर डुमरियाघाट तक फोरलेन सड़क बनवाने की घोषणा की है।

CM Nitish Kumar in Gopalganj
विज्ञापन

CM Nitish Kumar in Gopalganj: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत करते हुए गोपालगंज में सारण के बांकरपुर से लेकर डुमरियाघाट तक फोरलेन सड़क बनवाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज बाईपास और मीरगंज बाजार में बाईपास के निर्माण का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने नवादा परसौनी के डुमरिया गांव की दहा नदी पर पुल का निर्माण कराने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

बांकरपुर से डुमरियाघाट तक बनेगी फोरलेन सड़क

अगर बांकरपुर से लेकर डुमरियाघाट तक फोरलेन की सड़क बनती है, तो इसका पटना जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस हाइवे प्रोजेक्ट की घोषणा करने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार कहा कि राज्य सरकार द्वारा सारण तटबंध के 120 किलोमीटर से लेकर 152 किलोमीटर तक की सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा।

कटेया इंडस्ट्रियल एरिया का विकास

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि कटेया इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के लिए सिलेक्ट की गई जगह को विजयीपुर- देवरिया सड़क से जोड़ने के लिए बाईपास सड़क बनाई जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश के थावे मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने दी विकास कार्यों की सौगात

इन सभी घोषणाओं से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में 140 करोड़ रुपये की 72 विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमि-पूजन किया। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा में 71.70 करोड़ रुपये की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 67.34 करोड़ की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ