हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बिहार में BJP विधायक को जनता ने दौड़ाया, प्रचार के लिए गए हयाघाट

बिहार चुनाव के लिए नेता प्रचार में जुट गए हैं। लेकिन इसी दौरान जनता का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। बिहार के हयाघाट सीट पर लोगों ने चुनाव प्रचार से रोका। साथ ही गांव से भी दौड़ाया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार में BJP विधायक को जनता ने दौड़ाया।

Bihar Election 2025: बिहार में इस समय चुनावी माहौल है। नेता प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच बीजेपी के लिए परेशान करने वाली घटना घटी है। दरभंगा जिले के हयाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक और दोबारा प्रत्याशी बने रामचंद्र प्रसाद को इस बार जनता के गुस्से का जोरदार सामना करना पड़ा है। विरोध इतना तीखा था कि उन्हें बीच कार्यक्रम में गांव छोड़ना पड़ा।
दरअसल बघारी पंचायत के कमलपुर गांव में जब विधायक रामचंद्र प्रसाद पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत नारों और विरोध से किया। ग्रामीणों ने रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद और गो बैक रामचंद्र जैसे नारे लगाकर माहौल को गरमा दिया। कई लोगों ने तो एनडीए से बैर नहीं रामचंद्र तुम्हारी खैर नहीं जैसे तंज भी कसे। कहा जा रहा है कि विरोध इतना उग्र हो गया था कि सुरक्षाकर्मियों को उन्हें गांव से बाहर निकालना पड़ा। विधायक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर वहां से लौटना पड़ा।

पूरा मामले समझने के लिए देखिए पूरी वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola