हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Sitamarhi Vidhan Sabha Seat, सीतामढ़ी: कहा जाता है माता सीता का जन्मस्थान… क्या है यहां का चुनावी इतिहास?

Sitamarhi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: 2020 के विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। देखिए इस सीट पर इस बार कौन सी पार्टियों के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Sitamarhi Vidhan Sabha Seat: बिहार का सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। इसके अलावा, इसको लेकर सबसे खास बात ये है कि सीतामढ़ी को माता सीता का जन्मस्थान कहा जाता है। मान्यता है कि इसका नाम भी माता सीता के नाम पर ही रखा गया था। हालांकि, इसको लेकर लगातार बहस चली आ रही है।इस सीट पर 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी।

2025 के विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से ये सीट चर्चा में आ गई है। जानिए अब तक कौन-कौन सी पार्टी के उम्मीदवारों को यहां की जनता ने मौका दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को भारत की विरासत से प्यार करना चाहिए…’, Manthan 2025 में बोले BJP सांसद राकेश सिन्हा

विज्ञापन

2020 के चुनाव में क्या थे नतीजे?

विधानसभा चुनाव 2020 में सीतामढ़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार को जीत मिली थी। उनको 90,236 वोट मिले थे। उनके सामने चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सुनील कुमार थे, जिन्हें 78,761 वोट मिले थे। भाजपा की जीत 11,475 वोटों के साथ हुई थी। इस सीट का चुनावी इतिहास देखें तो पिछले कुछ सालों में यहां पर RJD और BJP के बीच मुकाबला देखने को मिला है।

बीजेपी को मिली 5 बार जीत

1995 से अब तक चुनावी नतीजों में सीतामढ़ी में BJP को 5 बार कामयाबी मिली है। वहीं, RJD ने 2000 और 2015 में जीत हासिल की है। इसको भाजपा की मजबूत पकड़ वाली सीट कहा जाता है। इसकी वजह से 2025 के चुनाव में RJD के सामने इस सीट को जीतने में मुश्किल आ सकती है। हालांकि, चुनाव के नतीजे ही ये साबित करेंगे कि इस सीट पर किस पार्टी को हार या जीत मिलेगी। ये जरूर कहा जा सकता है कि सीतामढ़ी में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘आरक्षण विरोधी पार्टी कांग्रेस…’, मंथन 2025 के मंच पर बोले JDU नेता संजय झा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola