Bihar Chunav 2025, Motihari Vidhan Sabha Seat, मोतिहारी: 2010 के बाद से BJP का दबदबा, 2025 में भी जारी रहेगा सिलसिला?

Motihari Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: मोतिहारी विधानसभा सीट पर शुरू में कांग्रेस का दबदबा रहा था, लेकिन साल 2000 के बाद से BJP के उम्मीदवार ने इस सीट पर लगातार कब्जा जमाए रखा है।

Motihari

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Motihari Vidhan Sabha Seat: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से महत्वपूर्ण मोतिहारी विधानसभा सीट भी है। यहां जल्द ही चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने जोरों-शोरों से जनता को साधने की पूरी कोशिश की है। इस बार भी इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, LJP, JDU, कांग्रेस और RJD का कड़ा मुकाबला होने वाला है। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने जीत दर्ज की थी। यहां इस सीट का चुनावी इतिहास देखिए।

2020 विधानसभा चुनाव का परिणाम

साल 2020 के चुनाव में मोतिहारी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार जीते थे। ये उनकी पहली जीत नहीं थी, इससे पहले भी कई चुनावों में उन्होंने लगातार जीत हासिल की है। 2020 में उनका मुकाबला RJD उम्मीदवार ओम प्रकाश चौधरी के साथ था। विजेता उम्मीदवार को 92,733 वोट मिले थे। वहीं, ओम प्रकाश चौधरी को 78,088 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा। 14,645 वोटों के साथ भाजपा ने मोतिहारी विधानसभा सीट जीती।

विज्ञापन

सीट पर किस पार्टी का है दबदबा?

पिछले कुछ चुनावों के परिणाम देखने पर पता चलता है कि मोतिहारी विधानसभा सीट पर पिछले 3 चुनाव से BJP दबदबा बना हुआ है। 2020 से 2010 तक लगातार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद कुमार ही जीतते आए हैं। लगातार जीत के बाद इस बार फिर से BJP इस सीट को अपने नाम करने की पूरी कोशिश में है।

इसके साथ ही मोतिहारी सीट पर RJD, JDU, और INC को भी जीत मिली है। चुनावी इतिहास देखकर कहा जा सकता है कि इस सीट पर 2025 के चुनाव में BJP और इंडिया गठबंधन के बीच दूसरी पार्टियों के मुकाबले ज्यादा कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ