हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Harlakhi Vidhan Sabha Seat, हरलाखी: JDU बनाम CPI… जीत-हार के आंकड़े बताते हैं चुनावी कहानी

Harlakhi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों की सीमा पर हरलाखी क्षेत्र है। 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट जनता दल (यूनाइटेड) ने जीती थी। JDU और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बीच मुकाबला था।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Harlakhi Vidhan Sabha Seat: बिहार में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। सभी सीटों पर जीत को लेकर पार्टियों ने जनता को साधने की पूरी कोशिश की है। बिहार में हरलाखी सीट भी काफी चर्चा में है। इस सीट पर 2024 के लोकसभा चुनावों में रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 2,95,249 दर्ज की गई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर (JDU) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। 2025 के चुनाव में फिर से पार्टी अपने उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी तैयारी करेगी। जानिए इस सीट पर अब तक किन नेताओं को जीत मिल पाई है।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2020 में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के उम्मीदवार सुधांशु शेखर ने जीत दर्ज की थी। सुधांशु को कुल 60,393 वोट मिले थे। उनके सामने हरलाखी सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार राम नरेश पांडे थे, जिनको 42,800 वोट मिले थे। सुधांशु शेखर ने ये जीत 17,593 वोटों के साथ दर्ज की थी।

विधायक सुधांशु शेखर की लगातार ये दूसरी जीत थी। इसके पहले चुनाव में भी जनता ने उन्हें ही चुना था। इसके अलावा, इस सीट पर स्वतंत्र (IND) उम्मीदवार मोहम्मद शब्बीर भी खड़े थे, जिन्हें केवल 27,499 वोट ही मिले थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले भिड़े सांसद-विधायक, बेगूसराय में अस्पताल भूमिपूजन का श्रेय लेने की मची होड़

हरलाखी पर राजा जनक का शासन

बिहार में जहां सीतामढ़ी को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है। वहीं, दूसरी तरफ हरलाखी क्षेत्र है, जहां पर सीता जी के पिता राजा जनक ने राज किया था। उनकी राजधानी जनकपुर थी, जो अब नेपाल में है। बता दें कि हरलाखी ऐतिहासिक मिथिला साम्राज्य का क्षेत्र है।

विज्ञापन

इसके अलावा, हरलाखी सीट का चुनावी इतिहास देखा जाए, तो यहां पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और कांग्रेस पार्टी को कुल 6-6 बार जीत हासिल हुई है। वहीं, JDU, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार भी जीत दर्ज कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार की वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दोबारा जुड़वाने का ये है सबसे आसान तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola