---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Chunav 2025, Goriakothi Vidhan Sabha Seat: 2010 के बाद से कौन सी पार्टियों को मिल चुकी है जीत? जानिए गोरियाकोठी सीट की चुनावी कहानी

Goriakothi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की गोरियाकोठी सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 22, 2025 21:02
Goreakothi
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Goriakothi Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक गोरियाकोठी सीट भी है, जो बिहार के सीवान जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र है। 2020 में इस सीट से राजद के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक गोरियाकोठी से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

---विज्ञापन---

देवेश कांत सिंह
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
87,368 वोट मिले
वोट लीड- 11,891
वोट शेयर- 45.66 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Raghunathpur Vidhan Sabha Seat: कभी रही कांग्रेस का गढ़… अब दो बार से RJD को मिली जीत, जानिए रघुनाथपुर सीट का चुनावी इतिहास

---विज्ञापन---

रनर अप उम्मीदवार

नूतन देवी
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
75,477 वोट मिले
वोट शेयर- 39.45 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

अरविंद कुमार
पार्टी- सिंह स्वतंत्र (IND)
5,223 वोट मिले
वोट शेयर- 2.73 फीसदी

गोरियाकोठी में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

2008 में इस सीट के बनने के बाद 2010 में पहली बार चुनाव हुआ। हालांकि, गोरियाकोठी क्षेत्र 1967 से ही विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में रहा था। उस दौरान हुए चुनावों में कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है। जनता दल, BJP और RJD को 2-2 बार जीत मिल चुकी है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के लिए ये सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Ziradei Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस को मिली रिकॉर्ड जीत, यहां से भारत के पहले राष्ट्रपति का ताल्लुक, जानिए जीरादेई सीट का राजनीतिक सफर

गोरियाकोठी में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

गोरियाकोठी के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,31,015 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। जिसमें से 55,942 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 35,882 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,40,332 तक पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Darauli (SC) Vidhan Sabha Seat: 2025 में कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देगी ये पार्टी, दरौली सीट पर 5 बार से है काबिज

First published on: Oct 22, 2025 09:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.