Bihar Chunav 2025, Raghunathpur Vidhan Sabha Seat: कभी रही कांग्रेस का गढ़… अब दो बार से RJD को मिली जीत, जानिए रघुनाथपुर सीट का चुनावी इतिहास

Raghunathpur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की रघुनाथपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Raghunathpur

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Raghunathpur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक रघुनाथपुर सीट भी है, जो सीवान जिले में स्थित एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक रघुनाथपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

हरिशंकर यादव
पार्टी- RJD
67,757 वोट मिले
वोट लीड- 17,965
वोट शेयर- 42.66 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)
49,792 वोट मिले
वोट शेयर- 31.35 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

राजेश्वर चौहान
पार्टी- जदयू
26,162 वोट मिले
वोट शेयर-16.47 फीसदी

रघुनाथपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

रघुनाथपुर सीट पर 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआत में ये कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। पार्टी को यहां की जनता ने 8 बार जीत दिलाई थी। वहीं, वर्तमान में रघुनाथपुर में राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली है। RJD ने 2015 और 2020 में जीत हासिल की। भाजपा, JDU, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, जनता दल, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी जीत मिल चुकी है। पिछली दो बार से RJD के पास ये सीट है, तो इस बार भी BJP को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

रघुनाथपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

रघुनाथपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,96,780 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 68,852 मुस्लिम वोटर्स बताए गए हैं और 34,100 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में 3,08,263 तक पहुंच गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ