Bihar Chunav 2025 Dhaka Vidhan Sabha Seat: एक ढाका बांग्लादेश की राजधानी है, लेकिन ये वो नहीं, बल्कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित एक क्षेत्र है। यह क्षेत्र बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह भारत-नेपाल सीमा के काफी पास है। 2020 के विधानसभा चुनाव में ढाका सीट को भारतीय जनता पार्टी ने जीता था। पिछले कुछ चुनाव के नतीजों को देखें तो इस सीट पर हर साल नया उम्मीदवार जीतकर आया है। 2025 के चुनाव में ढाका सीट पर फिर से सत्ता बदल सकती है।
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2020 में ढाका सीट से पवन कुमार जायसवाल जो BJP के उम्मीदवार थे, उन्होंने सीट जीती थी। पवन कुमार जायसवाल को 99,792 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 48.01 फीसदी रहा। उनके सामने चुनावी मौदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार फैसल रहमान थे, जिन्हें 89,678 वोट मिले। फैसल रहमान का वोट शेयर 43.15 फीसदी रहा। पवन कुमार जायसवाल ने ये चुनाव 10,114 वोटों से जीता था। इसके अलावा, राम पुकार सिन्हा (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) 10,932 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
ये भी पढ़ें: ‘आरक्षण विरोधी पार्टी कांग्रेस…’, मंथन 2025 के मंच पर बोले JDU नेता संजय झा
ढाका विधानसभा क्षेत्र के बारे में
1951 में ढाका विधानसभा क्षेत्र की स्थापना की गई थी। स्थापना से लेकर अब तक इस सीट पर 17 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। चुनाव के शुरुआती सालों में कांग्रेस पार्टी का इस सीट पर दबदबा रहा। कांग्रेस के नेता जो इस सीट पर काफी लोकप्रिय थे, उनमें मसूदुर रहमान और मोतिउर रहमान का नाम शामिल है।
केवल 1952 से 1985 के बीच हुए 9 चुनावों में से कांग्रेस ने 6 बार सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी और RJD के बीच सत्ता की ‘छीना-झपटी’ चलती आ रही है। ढाका सीट पर रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें, तो ये 2024 लोकसभा चुनाव तक यह 3,26,275 थे। इस सीट पर ज्यादातर पार्टियों के उम्मीदवारों को जनता ने अपने वोट से एक न एक बार जिताया है।
ये भी पढ़ें: Manthan 2025: 2 घंटे में 11 करोड़ रुपये कैसे कमाए? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
22 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines