हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Belsand Vidhan Sabha Seat: बेलसंड सीट पर कौन जीता, कौन हारा? जानिए पूरी इलेक्शन हिस्ट्री

Belsand Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में बेलसंड महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में से है। ये भी सीतामढ़ी जिले में आती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Belsand Vidhan Sabha Seat: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित बेलसंड विधानसभा क्षेत्र है, जिसका उत्तर बिहार की राजनीति में अहम मुकाम रहा है। यहां की चुनावी लड़ाइयां अक्सर जातीय समीकरण, गठबंधन और पार्टी नेता पर निर्भर करती आई हैं। पिछले कुछ सालों में ये सीट JDU, RJD, LJP और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलती रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की थी। जानिए कौन से साल में किस पार्टी के उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

विधानसभा चुनाव 2020 में कौन जीता?

2020 के चुनाव में बेलसंड सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार संजय कुमार गुप्ता को जीत मिली थी। उन्होंने ये जीत 49,682 वोटों के साथ ली थी। उनका मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार सुनीता सिंह चौहान के साथ था, जिन्हें 35,997 वोट मिले थे। संजय कुमार गुप्ता ने 13,685 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में तीसरे उम्मीदवार लोक समता पार्टी (बीएलएसपी) से ठाकुर धर्मेंद्र सिंह थे, जिन्हें 18,999 वोट मिले थे। इस सीट पर फिर से दो पार्टियों के बीच मुकाबला तेज होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बच्चा राय? तेज प्रताप यादव के खिलाफ AIMIM ने बनाया उम्मीदवार, टॉपर्स घोटाले के हैं आरोपी

विज्ञापन

बेलसंड सीट का चुनावी रण

बेलसंड सीट पर सत्ता बदलती रही है, लेकिन इस पर कई-कई बार एक ही नेताओं ने राज किया है। इस सीट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह थे, जिन्होंने कुल 4 बार यहां से चुनावी मुकाबला जीता। उनको तीन चुनावों में 1977 से 1985 के बीच जीत मिली थी। इसके बाद 1996 में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया।

जिन नेताओं ने लगातार सीट पर जीत हासिल की है, उनमें प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के नेता रामानंद सिंह भी थे। उनको कुल 3 बार जीत मिली थी। इसके अलावा, लोजपा और बाद में JDU से सुनीता सिंह चौहान ने भी 3 बार बेलसंड सीट पर चुनाव जीता था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले भिड़े सांसद-विधायक, बेगूसराय में अस्पताल भूमिपूजन का श्रेय लेने की मची होड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola