Bihar Chunav 2025 Bathnaha (SC) Vidhan Sabha Seat: बथनाहा (SC) एक आरक्षित सीट है। इस सीट पर समय-समय पर राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। यहां पर कांग्रेस और BJP के साथ-साथ जिन पार्टियों ने जीत हासिल की है उनमें जनता दल और LJP का नाम भी शामिल है। बथनाहा सीट पर जाति, विकास के काम, नेताओं की व्यक्तिगत छवि और गठबंधन राजनीति के प्रभाव से चुनाव के नतीजे भी प्रभावित होते रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एक बार फिर से कड़ा मुकाबला होने वाला है।
2020 विधानसभा चुनाव में BJP को बढ़त
2020 के विधानसभा चुनाव में बथनाहा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार को जीत मिली थी। उन्हें जनता के 92,648 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर संजय राम (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) थे, जिन्हें 45,830 वोट मिले थे। इसके अलावा, चुनावी मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की उम्मीदवार चंद्रिका पासवान भी थीं, जिन्हें केवल 15,322 वोट ही मिल पाए थे।
ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे 5 सवाल, राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब की मांग
इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 307,230 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इन वोटर्स में 46,484 अनुसूचित जाति (15.13 फीसदी) और 42,704 मुस्लिम (13.90 फीसदी) वोटर्स दर्ज थे।
अलग-अलग पार्टियों को मिली जीत
बथनाहा सीट पर राजनीति काफी दिलचस्प रही है। यहां पर जनता ने अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों को मौका दिया है। साल 1967 के पहले चुनाव के नतीजों को देखें तो उस समय संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली थी। वहीं, 1969 से 1985 तक कांग्रेस को लगातार 5 बार जीत मिली थी।
इसके अलावा, जनता दल को भी 1990 और 1995 में जीत मिली। RJD ने साल 2000 में इस सीट पर कब्जा जमाया। 2005 के फरवरी और अक्टूबर दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की झोली में ये सीट आई थी।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले भिड़े सांसद-विधायक, बेगूसराय में अस्पताल भूमिपूजन का श्रेय लेने की मची होड़
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
14 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines