हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Babubarhi Vidhan Sabha Seat: बाबूबरही सीट पर फिर दिखेगा JDU और RJD का संघर्ष?

Babubarhi Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार के मधुबनी जिले में बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में बाबूबरही और लदनियां प्रखंडों के साथ खजौली प्रखंड की 7 ग्राम पंचायतें आती हैं। यहां पर अब तक 12 विधानसभा चुनाव पूरे हुए हैं।

विज्ञापन
Photo Credit-News24GFX

Bihar Chunav 2025 Babubarhi Vidhan Sabha Seat: बाबूबरही विधानसभा सीट पर JDU, कांग्रेस और RJD के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां के नतीजे कई बार चौंकाने वाले निकले हैं। इस सीट पर जातीय समीकरण और उम्मीदवारों के चेहरे राजनीति को लगातार प्रभावित करते रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में JDU की मीना कुमारी को जीत मिली थी। जेडीयू ने पिछले कुछ सालों में इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। 2025 के चुनाव में इस सीट पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

साल 2020 के चुनाव में बाबूबरही विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार ने जीती थी। उस समय JDU की मीना कुमारी को 77,367 वोट मिले थे। वहीं, उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से उमाकांत यादव चुनाव लड़ रहे थे। उमाकांत को 65,879 वोट मिले थे, जो मीना कुमारी से कुल 11,488 वोटों से हार गए थे।

ये भी पढ़ें: बिहार कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछे 5 सवाल, राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब की मांग

विज्ञापन

चुनावी मैदान में तीसरे उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (बीएलएसपी) से महेंद्र प्रसाद सिंह थे, जिन्हें केवल 11,759 वोट ही मिल पाए थे। इस क्षेत्र में रजिस्टर्ड वोटर्स की बात की जाए, तो 2020 विधानसभा चुनाव तक इनकी संख्या 3,14,309 थी।

JDU बनाम RJD का मुकाबला

JDU को इस सीट पर पिछले कुछ सालों में बढ़त मिली है। पार्टी को 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनावों में जीत मिली, जिसके बाद उनकी इस सीट पर पकड़ मजबूत हुई है। JDU को यहां से 3 बार जीत मिली है, जबकि RJD को 4 बार जीत हासिल हुई है। इसके अलावा, कांग्रेस ने भी 2 बार जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले भिड़े सांसद-विधायक, बेगूसराय में अस्पताल भूमिपूजन का श्रेय लेने की मची होड़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola