Bihar News (अभिषेक कुमार): बिहार के वैशाली जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां एक अंचलाधिकारी अपनी पत्नी के साथ शाही अंदाज में ससुराल में एंट्री ली। मध्य प्रदेश में तैनात अंचलाधिकारी धीरज राय शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी सुप्रिया रानी के साथ सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर (सरसई) गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे। धीरज ने पहली बार ससुराल जाने के लिए जो इंतजाम किया, उसे देख ससुराल वालों के साथ पूरा गांव गदगद दिखा। धीरज ने हेलीकॉप्टर से ससुराल में एंट्री की और हवा में उड़ते हुए अपने ससुराल पहुंचा।
हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी भीड़
इस खास मौके के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। सराय थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात नजर आए। सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशामक वाहन भी मौजूद था। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष जमा थे।
जैसे ही हेलीकॉप्टर सरसई गांव पहुंचा, लोगों ने बैंड-बाजे के साथ नवविवाहित जोड़े का भव्य स्वागत किया। दोनों को फूलमालाएं पहनाई गईं और हेलीपैड से कार में घर तक लाया गया। घर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती कर स्वागत किया गया।
पूरे परिवार ने की हेलीकॉप्टर की सैर
हेलीकॉप्टर करीब एक घंटे तक वहां रुका, जिस दौरान दुल्हन के पिता कृष्ण शर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर की सैर भी की। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धीरज राय उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News: आज गाली देने वाले कल लालू को भारत रत्न भी देंगे…तेजस्वी का विरोधियों पर तंज
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines