हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार

Bihar Crime News: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में तीन मंजिला मकान से बम बनाने का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। दो थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सारा सामान जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

Bihar Crime: बिहार पुलिस की दो थानों की टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी पटना को दहलाने की साजिश को बिहार पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर 71 नंबर गेट के पास तीन मंजिला मकान पर रेड की गई। बुधवार अलसुबह रूपसपुर और दीघा थाना की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बम बनाने का सामान जब्त किया है। पुलिस ने बम बनाने की सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट सुतली और लिक्विड नाइट्रेट के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामला सामने आने के बाद दूसरे थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मामले की पुष्टि करते हुए दीघा थाना क्षेत्र डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ में आए पवन महतो का बड़ा भाई मिथलेश महतो इस अवैध कारोबार में लिप्त है।

पहले भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपी

फरार मिथलेश महतो इंजीनियरिंग कर चुका है। वह पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी ने बरामद सामान से बम बनाने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी के घर से आर्मी के प्रोटेक्टर जैकेट और पोटेशियम नाइट्रेट पाउडर, ज्वलनशील लिक्विड नाइट्रेट और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार पवन महतो ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। जिसके बारे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पत्‍नी ने गुस्‍से में देखा तो ताबड़तोड़ वार कर ब्‍लेड से काट डाला; फ‍िर खुद ही पहुंच गया थाने

इसी साल मई में ऐसा ही एक मामला बंगाल में सामने आया था। जहां बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना इलाके के साहापुर ग्राम में पुलिस ने रेड कर बम बनाने का सामान जब्त किया था। इस मामले में शेख सहूर नाम के आरोपी को दबोचा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहता था। आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। वह लंबे समय से गैरकानूनी काम कर रहा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:प्‍यार में फंसाता, कुल्‍हाड़ी से काटता, फिर कूड़े में फेंक देता; सीरियल किलर ने पत्नी समेत 42 लड़कियों को दी खौफनाक मौत

यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं? पास करना होगा ये अजीबोगरीब टेस्ट, जानें NASA एस्ट्रोनॉट से

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola