Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर 3 लोगों को मारी गोली, एक की मौत 2 जख्मी 

नालंदा से राजू की रिपोर्ट: नालंदा में गुरुवार शाम आलौदिया सराय गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गोलबारी में 2 लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नालंदा समाधान यात्रा पर यहां आने वाले हैं। वारदात के […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 19, 2023 22:14
घायलों की फोटो

नालंदा से राजू की रिपोर्ट: नालंदा में गुरुवार शाम आलौदिया सराय गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया। गोलबारी में 2 लोग घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल नालंदा समाधान यात्रा पर यहां आने वाले हैं।

वारदात के बाद मुख्यालय सहित पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अचानक गोलीबारी होने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस दूरी से पहुंचे जिसके चलते बदमाश मौके से फरार हो गए।

---विज्ञापन---

जख्मी ने बताया गांव में सड़क निर्माण का काम हो रहा था उसमें गांव के कुछ बदमाश रंगदारी मांगी थी नही देने पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही मुस्कान कुमार पहुंचा उसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें मुस्कान कुमार मौत हो गई। वहीं, मुकेश कुमार और प्रेम कुमार गोली लगने से जख्मी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2023 10:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.