Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार की नई सरकार में किस पार्टी के कितने होंगे मंत्री? अगले CM का ऐलान होगा कल

15 अप्रैल को सुबह 10-11 बजे नई सरकार का गठन होगा. शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में होगा.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Apr 13, 2026 20:12

बिहार में मंगलवार शाम चार बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को नई सरकार के गठन और विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है. शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेंगे. पटना पहुंचने के बाद वह सीधे स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां बीजेपी के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. उसके बाद वह बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे. इस बैठक में वह कोई अहम फैसला ले सकते हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे लोक भवन जाकर अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल को सौंप सकते है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बिहार CM रेस की शामिल हुआ महिला नेता का नाम, 15 तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण

बताया जा रहा है कि एनडीए विधायक दल की बैठक में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव सभी विधायकों के सामने रखेंगे. सम्राट चौधरी का नाम एनडीए विधायक दल की बैठक में चुना जाना लगभग तय है. एनडीए विधायक दल की बैठक और नेता चुनने के बाद सम्राट चौधरी के साथ एनडीए के बड़े नेता लोक भवन में जाकर राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

---विज्ञापन---

किस पार्टी के कितने मंत्री

मुख्यमंत्री के साथ-साथ बीजेपी, जदयू, लोजपा(आर), हम और रालोमा पार्टी के कई नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. बीजेपी से मुख्यमंत्री सहित 15,जदयू से 14,लोजपा (आर) से 2,हम पार्टी से 1 और RLM से 1 मंत्री बन सकते है. बता दें, पांच महीने पहले जो सरकार बनी थी उसमें बीजेपी के 14,जदयू के 9, लोजपा (आर) 2, हम 1 और RLM से 1 मंत्री ने शपथ ली थी. यह भी तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी और गृह मंत्रालय बीजेपी के पास जाएगी.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ा या छुड़वाया गया? BJP के एमएलसी हरि सहनी ने किया बड़ा खुलासा

नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी

15 अप्रैल को सुबह 10-11 बजे नई सरकार का गठन होगा. शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में होगा. इसको लेकर बिहार के राज्यपाल के सचिव ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर राज्यपाल के सचिव से चर्चा की है.

First published on: Apr 13, 2026 08:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.