नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ा या छुड़वाया गया? BJP के एमएलसी हरि सहनी ने किया बड़ा खुलासा

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा में चले गए हैं, लेकिन उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहा है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ है या छुड़वाया गया है। इस सवाल का जवाब दिया गया है तो आइए मामला जानते हैं...

Nitish Kumar
1 / 5

बिहार के विपक्षी दलों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार BJP के दबाव में आकर मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं। इस दावे को लेकर BJP के एमएलसी हरि सहनी एक बयान दे रहे हैं। दरअसल मीडिया ने हरि सहनी से सवाल किया था कि क्या नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं तो इसके जवाब हरि सहनी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया।

विज्ञापन

नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर सवाल

नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर सवाल2 / 5

हरि सहनी से मीडिया ने सवाल किया कि नीतीश कुमार दिल्ली में शपथ ग्रहण करने के बाद वापस बिहार आ गए। चर्चा है कि नीतीश कुमार नाराज हैं। क्या यह सच है? इसके जवाब में हरि सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनना चाहते थे और उनकी मंशा पूरी हो गई है। नाराजगी वाली कोई बात नहीं, किसने कहा ऐसा?

विज्ञापन

नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की इच्छा थी

नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की इच्छा थी3 / 5

हरि सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार काफी समय से कह रहे थे कि वे चारों सदनों के मेंबर बनना चाहते हैं। लोकसभा के सदस्य वे पहले ही बन चुके। विधानपरिषद के सदस्य वे थे और हाल ही में पद छोड़ा है। अब वे राज्यसभा के सांसद बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह भी हो चुका है और सभी उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

हरि सहनी ने दिया केले के पेड़ का उदाहरण

हरि सहनी ने दिया केले के पेड़ का उदाहरण4 / 5

हरि सहनी ने कहा कि केले के पेड़ को सहारा देने के लिए बांस के डंडे लगाए जाते हैं। सही समय आने पर केले को काट लिया जाता है तो वह इस्तेमाल करने लायक रहता है। नहीं तो केला पककर गिरने लगता है। ऐसे ही नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा को NDA ने समय से पहले सहेज लिया है। नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं रहे

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं रहे5 / 5

बता दें कि हरि सहनी के उदाहरण को सुनकर लोग कयास लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लायक नहीं रहे हैं और वह NDA के सहारे से ही अब तक चल रहे थे। तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर भी कहते रहते हैं कि नीतीश कुमार अब खिसक गए हैं। लेकिन BJP नेता के बयान पर अभी तक JDU की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन