फ्रूट बेचता था, किडनी बेचने लगा...अब जेल में कटेगी जिंदगी, सुनीता को मिला इंसाफ तो फूट-फूट कर रोई

Sunita Kidney Scandal: दोनों किडनियां निकालकर जिंदगी भगवान भरोसे छोड़ दी। महिला इतनी मजबूर जिंदगी जी रही है कि उसे मौत का इंतजार है। इस बीच आज उसे मौत की कगार पर पहुंचाने वाले को सजा मिली तो उसके दिल का दर्द छलक गया। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Bihar Muzaffarpur Kidney Case Verdict

Bihar Muzaffarpur Kidney Case Verdict

विज्ञापन

uzaffarpur Kidney Case Verdict: बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर किडनी कांड के दोषी डॉक्टर पवन कुमार को आज कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई, वहीं जिंदगी बर्बाद होने का दुख झेल रही पीड़िता सुनीता सजा का ऐलान होते ही फूट-फूट कर रोने लगी। पौने 2 साल से उसके दिल में छिपा दर्द आंसू बनकर छलक गया, क्योंकि पवन कुमार ने उस गरीब महिला की जिंदगी भगवान भरोसे छोड़ दी है। किडनी कांड ने उसे ऐसा दर्द दिया है कि उसके परिजन भी साथ छोड़ गए। पति ने भी लड़ाई झगड़े किए, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

भगवान ने उसकी सुन ली और उसके साथ गलत करने वाले को सजा मिली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल की विशेष कोर्ट (SC/ST एक्ट) ने पवन कुमार को 7 साल जेल की सजा सुनाई है। 18 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दर्दनाक आपबीती बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर के सकरा थाना के तहत आने वाले गांव बाजी राउत की सुनीता की है, जिसकी दोनों किडनियां निकालकर पवन कुमार ने बेच दी थी। सुनीता की जिंदगी आज डायलिसिस के सहारे चल रही है, हालांकि वह किडनी ट्रांसप्लांट करानी चाहती है।

विज्ञापन

साल 2022 का मामला, दोनों किडनियां निकालीं

विशेष लोक अभियोजक (SC/ST एक्ट) जयमंगल प्रसाद ने बताया कि किडनी कांड का मुख्य आरोपी डॉ. आरके सिंह फरार है। उसके विरुद्ध कुर्की की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विशेष कोर्ट ने उसके मामले को अलग कर दिया है। बरियारपुर स्थित शुभकांत क्लीनिक में पेट में दर्द की शिकायत पर 11 जुलाई 2022 को सुनीता का उपचार शुरू हुआ था। गर्भाशय में कमी बताते हुए पवन ने उसे निकालने के लिए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके लिए उसने 20 हजार रुपये जमा कराए गए थे।

इसके बाद 3 सितंबर 2022 को सुनीता के गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया था, जिस क्लीनिक में ऑपरेशन हुआ, उसका डॉक्टर पवन कुमार था, जो पुलिस जांच में झोलाछाप डॉक्टर निकला। ऑपरेशन के बाद 5 सितंबर 2022 को सुनीता की तबियत खराब हुई तो उसे श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल लाया गया। 7 सितंबर 2022 को जांच के बाद पता चला कि उसकी दोनों किडनियां निकाल ली गई हैं। इस वजह से उसकी डायलिसिस करनी पड़ी, जो आज तक चल रही है।

विज्ञापन

फ्रूट बेचता था पवन, किसी के कहने पर बन गया डॉक्टर

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस जांच में पता चला कि पवन कुमार के पास डॉक्टरी की डिग्री नहीं थी। उसके पास MBBS की डिग्री नहीं थी। पवन का फल बेचने का बिजनेस करता था, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में एक झोलाछाप डॉक्टर आरके सिंह के कॉन्टैक्ट में आया। उसने पवन से कहा कि क्लिनिक खोल लो, डॉक्टर रख लो, बहुत पैसा है। फिर पवन और आरके सिंह ने क्लिनिक खोल लिया। फर्जी डॉक्टर बन गए, मरीजों को देखने और ऑपरेशन करने की प्रैक्टिस करने लगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ