'हां, हमने उसे 15 गोलियां मारी...'; गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली दिल्ली के बर्गर किंग में फायरिंग-मर्डर की जिम्मेदारी

Delhi Firing Murder Case: दिल्ली में सरेआम गोलियां मारकर शख्स की हत्या कर दी गई। वह बर्गर किंग में दोस्तों के साथ बैठा था कि ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले की जिम्मेदारी नीरज बवाना गैंग के 2 गैंगस्टरों ने ली थी।

Delhi Rajouri Garden Burger King Firing Murder Case

फायरिंग होने की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था।

Delhi Rajouri Garden Murder Case Update: दिल्ली के राजौरी गार्डन में बने बर्गर किंग में फायरिंग करने और एक शख्स का मर्डर करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके भाई नवीन बाली ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोनों ने हत्या की जिमेदारी ली। सूत्रों के अनुसार, मृतक दोनों का जानकार था।

विज्ञापन

दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी कि आज राजौरी गार्डन दिल्ली में जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम हिमांशु भाऊ और मेरा भाई नवीन बाली लेते हैं। हमारे भाई शक्ति दादा के मर्डर में इसका हाथ था और उसी का बदला आज पूरा हुआ है और जो भी बाकी हैं, सभी का नंबर आने वाला है। राम-राम सारे भाईया न, नीरज बवाना गैंग, काला खरमपुर गैंग, नीरज फरीदपुर गैंग (अजीत कालिया, देवीलाल पृथला) भाऊ गैंग…

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक की महिला दोस्त की पुलिस को तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंदेशा है कि घटना के वक्त जो महिला मित्र मृतक के साथ थी, उसका कोई रोल इस हत्याकांड में नहीं है। दरअसल पुलिस का यह मानना है कि वह महिला भागते वक्त अपने साथ मृतक का मोबाइल और पर्स साथ ले गई, क्योंकि मृतक के पास से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। अब पुलिस उस महिला की तलाश में है, ताकि पता चले कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया और सवाल यह भी है कि वो अब तक पुलिस के सामने क्यों नहीं आई है?

अगर वह घटना से डर गई थी तो अब तो घटना को 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। उसे पुलिस के सामने आना चाहिए था। इसलिए पुलिस उस संदिग्ध महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शूटर्स को आखिर अपने टारगेट की जानकारी कैसे मिली? क्या उन्हें टिप दी गई थी?

विज्ञापन

बर्गर किंग में घुसकर की गई फायरिंग

बता दें कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में बीती रात करीब साढ़े 9 बजे के आस-पास अज्ञात हमलावरों ने बर्गर किंग के आउटलेट में घुसकर फायरिंग की। उन्होंने एक शख्स पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मृतक के पास से कोई भी ID कार्ड और पर्स नहीं मिला है और न ही उसका फोन मिला है, जिस वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

बर्गर किंग में लगे CCTV कैमरों में वारदात कैद हुई है। जिस समय फायरिंग हुई, उस समय जितने भी लोग बर्गर किंग में, स्टाफ वाले और अन्य कस्टमर मौजूद थे, उन सभी के स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए गए हैं। DCP विचित्र वीर ने वारदात की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं और पुलिस ने इस मामले में 302 यानी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ