'अपनों से बेवफाई का नतीजा…', रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला - आसमान से गिरे खजूर पर अटके

रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में लिखा है, ‘चाचा जी .. एक दफा फिर से याद दिला देती हूं आपको अपने किए का फल, देर-सवेर अपने हिस्से ही आता है. जैसी करनी, वैसी भरनी.’

Rohini nitish
विज्ञापन

RJD की पूर्व नेता रोहिणी आचार्य ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपने राजनीतिक साथियों को बार-बार ‘धोखा’ देने का नतीजा भुगत रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP ने नीतीश कुमार के साथ बुरा बर्ताव किया और उन्हें राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए ‘मजबूर’ किया. बता दें, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर, राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार कई पोस्ट किए हैं. उन्होंने एक पोस्ट में ‘चाचा जी’ कहते हुए लिखा है, ‘आसमान से गिरे, खजूर पर अटके… चाचा जी, पीएम की कुर्सी पर बैठने के अरमान धरे के धरे रह गए. चाचा जी मुख्यमंत्री की कुर्सी से भी बड़ी बेरुखी के साथ जबरन हटाए गए.’

Advertisment

ऐसी ही एक पोस्ट में लिखा है, ‘चाचा जी .. एक दफा फिर से याद दिला देती हूं आपको अपने किए का फल, देर-सवेर अपने हिस्से ही आता है. जैसी करनी, वैसी भरनी.’

नीतीश कुमार के करीबी लोगों पर निशाना साधते हुए रोहिणी ने लिखा है, ‘नीतीश कुमार को किनारे/ठिकाने लगाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन लोटस’ की स्क्रिप्ट जरूर भाजपा ने लिखी, लेकिन अमलीजामा नीतीश कुमार की ही पार्टी के उनके ही कुछ बेहद करीबियों ने पहनाया.’

विज्ञापन

एक लंबी पोस्ट में रोहिणी ने लिखा है, ‘अपनों के साथ बार-बार बेवफाई करने वाले नीतीश कुमार जी… खुद के गर्त में धकेले जाने और अपनी बदहाली के आप खुद जिम्मेदार हैं. आपके साथ आज जो हो रहा आप उसके ही हकदार हैं. अवसरवादिता के शिखर पुरुष नीतीश कुमार को जैसा निर्णय लेने के लिए भाजपा ने मजबूर किया, ये तो 28 जनवरी, 2024 को ही तय हो गया था. जब नीतीश कुमार ने गुलाटी मारने की अपने जगजाहिर कौशल की पुनरावृत्ति करते हुए महागठबंधन/इंडिया अलायन्स का साथ छोड़ा था. कुर्सी से चिपके रहने की अपनी मजबूरी की वजह से ही आज नीतीश कुमार उस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं, जो अपने सहयोगियों की राजनीतिक कब्र खोदने और उनको दफनाने के लिए ही जानी जाती है.’

विज्ञापन

रोहिणी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का जो हश्र भाजपा ने किया, नीतीश कुमार उससे भी नहीं चेते और अपने पुराने समाजवादी साथियों के बार-बार आगाह करने के बावजूद खुद ही कब्र सरीखी भाजपा की गोद में जा बैठे.’

इसके अलावा उन्होंने लिखा, ‘अपने ही विनाश के लिए भाजपा के द्वारा जारी तुगलकी फरमान पर अपनी रजामंदी देने वाले नीतीश कुमार के बारे में अब दो बातें तो जाहिर एवं साबित होती हैं कि नीतीश कुमार की सोचने-समझने की शक्ति पूरी तरह से क्षीण हो चुकी है और नीतीश कुमार की कोई बहुत कमजोर नस भाजपा ने जरूर दबा रखी है.’

विज्ञापन

बता दें, नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. अब सियासी गरियारे में चर्चा है कि बिहार का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ