Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस कदम को लेकर भाजपा और जदयू के अंदर काफी विचार-विमर्श किया जा रहा है. अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो फिर बिहार का मुख्यमंत्री पद किसे दिया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, ऐसे में वह अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री बना सकती है.
पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी. लेकिन अचानक जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दिल्ली से पटना रवाना होने की वजह से नीतीश कुमार को लेकर चर्चा होने लगी. दिल्ली से रवाना होने से पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह से भी मुलाकात की.
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र से रामदास-विनोद तावड़े जाएंगे राज्य सभा, बीजेपी ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
वहीं, भाजपा ने मंगलवार को बिहार के 2 उम्मीदवारों समेत 9 नामों का ऐलान किया था. भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को और शिवेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. शिवेश कुमार पार्टी के बड़े दलित चेहरा हैं. 2024 में सासाराम लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे. शिवेश के पिता मुनीलाल केंद्रीय मंत्री रह चुके है.
इनके अलावा असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरिया से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें : इतिहास बनाने से चूके हरिवंश, राज्य सभा के लिए बिहार से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को हरी झंडी
बता दें, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होने हैं. इन 37 सीटों में से 25 सीटें
फिलहाल इंडिया ब्लॉक के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के खाते में हैं. ऐसे में एनडीए के लिए यह बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती अपने सहयोगियों को साधने की बनती नजर आ रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।