पहले मां, फिर सास, अब पत्नी की मौत...सुसाइड करने वाले Bravery Award विनर IPS अधिकारी की दर्दनाक आपबीती

IPS Officer Suicide Inside Story: असम के IPS ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली, लेकिन उनके यह कदम उठाने के पीछे की दर्दनाक कहानी सामने आई है। अधिकारी पिछले काफी समय से परिजनों का मौत होने का दर्द झेल रहे थे और अब हमसफर का भी साथ छूट गया था।

Bravery Award Winner President Medalist IPS Shiladitya Chetia Suicide

पत्नी की मौत के गम में पुलिस अधिकारी ने मौत को गले लगाया।

IPS Shiladitya Chetia Suicide Inside Story: पहले मां का साथ छूटा, फिर मां जैसी सास भी दुनिया छोड़ गई और अब पत्नी की भी मौत हो गई। कोई बच्चा भी नहीं, जिसके सहारे जिंदगी बिता सकता। अकेले जिंदगी जीने से बेहतर उन्हें मर जाना सही लगा, इसलिए अपनी ही सर्विस गन अपनी ही कनपटी पर तानी और गोली चला दी। फिर तड़प-तड़प कर पुलिस अधिकारी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सुसाइड करने का खौफनाक कदम उठाने से 10 मिनट पहले ही पुलिस अफसर की पत्नी ने कैंसर से तड़प-तड़प कर दम तोड़ा था। यही जुदाई और अकेले रहने का गम वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और पत्नी के साथ खुद भी दुनिया को अलविदा कह दिया। यह दर्दनाक आपबीती है, IPS अधिकारी शिलादित्य चेतिया की, जिन्होंने बीते दिन खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। आइए जानते हैं उनकी कहानी…

विज्ञापन

बहादुरी के लिए मिला था राष्ट्रपति पदक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असम के गृह और राजनीतिक सचिव शिलादित्य चेतिया UPSC के 2009 बैच के सदस्य थे और बहादुर IPS अधिकारी थे। असम के 2 जिलों के वे SP रह चुके थे। तिनसुकिया के बाद सोनितपुर जिल में उन्होंने पुलिस अधीक्षक रहते हुए कई अपराधी पकड़े। वर्तमान में वे असम के गृह सचिव थे। शिलादित्य असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट भी रह चुके थे। साल 2015 में राष्ट्रपति पदक मिला था।

विज्ञापन

इंडिपेंडेंस डे पर उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया था, लेकिन पिछले 4 महीने से वे छुट्टी पर चल रहे थे। उन्होंने कैंसर पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए लीव ली थी, लेकिन पत्नी को मौत से जूझते हुए देखकर वे इतने निराश हो गए थे कि पत्नी का साथ छूटना बर्दाश्त नहीं कर पाए और उसके जाते ही मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

पत्नी के शव के पास ही खुद को गोली मारी

नेमकेयर अस्पताल के डायरेक्टर हितेश बरुआ के अनुसार, शिलादित्य ने पत्नी के शव के पास ही खुद को गोली मारी। उनकी पत्नी चेतिया 2 महीने से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। 3 दिन पहले अचानक उसकी तबियत काफी खराब हो गई। शिलादित्य को जब यह बताया तो वे काफी चुप हो गए थे। बीते दिन शाम के 4.25 बजे चेतिया ने दम तोड़ दिया। शिलादित्य ने पत्नी के साथ आखिरी पलों में साथ रहने के लिए समय मांगा। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली। दोनों की शादी 12 मई 2013 को हुई थी। चेतिया के पिता भी पुलिस अफसर थे और चेतिया यूनिवर्सिटी की टॉपर स्टूडेंट थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ