बिहार के 25 से ज्यादा जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र 10 अप्रैल के लिए बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी, साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आज कौन से जिले में मौसम कैसा रहेगा।

bihar Weather
विज्ञापन

बिहार में गर्मी के मौसम में बारिश राहत बनकर बरस रही है। पिछले दिनों राज्य में चिलचिलाती धूप देखने को मिल रही थी, लेकिन अभी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी 10 अप्रैल के लिए बारिश और आसमानी बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं से मौसम में थोड़ी और नर्मी देखने को मिल सकती है। बीते दिन भी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

किन जिलों के लिए अलर्ट जारी?

आज दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और गया के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में बादलों की गर्जन, ओले गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

Bihar Latest Weather

मौसम विभाग ने बिहार के ज्यादातर जिलों के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जिनमें मधेपुर, त्रिवेणीगंज, पीपरा, मरीना, किशनपुर, चोधरडीहा, पलापगंज, जोकीहाट, अररिया, कोचाधामिन, छातापुर, बहादुरगंज, ठाकुरगंज और फुलपरास में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, आंधी और तेज हवाओं (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, बैशा, रानीगंज, भरगामा, सुपौल, मधेपुर, त्रिवेणीगंज, पीपार, मरौना, किशनपुर, किशनगंज, अररिया, छातापुर, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, राधोपुर, सरायगढ़, बसंतपुर, मदनियां, मनीगाछी, लखना, पाल, झंझारपुर और राजनगर में मेघगर्जन, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान, हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Bihar Latest Weather

विज्ञापन

बीते दिन कितना रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों में गया में अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज किया गया। वहीं, गोपालगंज 35.8(-2), जिरादेई 34.8(-1.2) , मोतिहारी 33.6(-3.4), मुजफ्फरपुर 34.8(0), मधुबनी 27.1(-6.5), दरभंगा 28.6(-8), सुपौल26.8(-8.8), फारबिसगंज 31.4(-3.8), किशनगंज 28.8(-3.3), छपरा 33.6(0), वैशाली 34.3(-0.3), समस्तीपुर 32.1(-1.5), मधेपुरा 27.9(-4.4), अररिया 31.5(-2.3), पूर्णिया 34(-1.4), बक्सर 36.1(-0.9), भोजपुर 34.7(-1.7), पटना 34.8(1.2), बेगूसराय 30.6(0), अगवानपुर 27.7(-7.4), खगड़िया 32.8(0), मुंगेर (30.9(-3.3), भागलपुर 35.2(-2), कटिहार , अरवल 36(-0.1) और नालंदा (राजगीर) में 34.4(-1.2) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ