Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार में नई सरकार को लेकर सियासी हलचल तेज, ‘चंद दिनों में सब साफ होगा’ – विजय कुमार चौधरी का बड़ा बयान

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए विधायकों की सहमति से ही नए मुख्यमंत्री का फैसला होगा.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Apr 12, 2026 15:18

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. नई सरकार के गठन को लेकर चल रही अटकलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कुछ दिनों का इंतजार करना होगा, जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा और नई सरकार का गठन हो जाएगा.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी विधायक चुनेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है, लेकिन एनडीए के विधायकों की सहमति सबसे अहम होगी.

---विज्ञापन---

विजय चौधरी, मंत्री, बिहार सरकार ने कहा इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी के बीच अहम बैठक हुई. बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा, “चंद दिनों का इंतजार कर लीजिए, नई सरकार आने वाली है.”

कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने बताया कि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन प्रक्रिया जारी है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी आंतरिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि “सब कुछ तय टाइमलाइन के अनुसार होगा, थोड़ा धैर्य रखें.”

कुल मिलाकर, बिहार में सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हैं और आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आ सकता है.

First published on: Apr 12, 2026 03:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.