Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार चुनाव के लिए सपा ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, जानें लिस्ट में अखिलेश-आजम सहित किस किस का नाम

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा बिहार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की गई है. इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव समेत सपा के वरिष्ट नेता आजम खान को भी शामिल किया गया है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 24, 2025 16:06
Bihar elections, Bihar, Bihar news, Samajwadi Party, star campaigners, Akhilesh Yadav, Azam Khan, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Grand Alliance, बिहार चुनाव, बिहार, बिहार न्यूज, समाजवादी पार्टी, स्टार प्रचारक, अखिलेश यादव, आजम खान, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, महागठबंधन
अखिलेश यादव और आजम खान

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा बिहार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की गई है. इस सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिम्पल यादव समेत सपा के वरिष्ट नेता आजम खान को भी शामिल किया गया है. इस सूची में समाजवादी पार्टी ने कुल 20 नेताओं की सूची जारी की गई हैं. सपा की स्टार प्रचारक की सूची में शामिल होने से आजम खान को लेकर चल रही बहुत सी चर्चाओं पर भी विराम लग गया है.

अखिलेश के बाद तीसरे नम्बर पर आजम खान का नाम

बिहार चुनाव को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की गई थी. इस दौरान उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे पर के रूप में मुकेश सहनी के नाम की घोषणा की गई थी. जिसके बाद से ही महागठबंधन के नेताओं में चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में तेजी आ गई. वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से भी बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया. अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने बिहार चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस सूची में अखिलेश यादव, डिम्पल यादव सहित कुछ समय पहले जमानत पर जेल से बाहर आए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को भी शामिल किया गया है.

---विज्ञापन---

इन्हें किया गया स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल

समाजवादी पार्टी की स्टार पंचारकों की सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, आजम खान, डिम्पल यादव, अफजाल अंसारी, अवधेश प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाह, नरेश उत्तम पटेल, रमाशंकर विधार्थी राजभर, लाल जी वर्मा, छोटे लाल खरवार, राजीव राय, सनातन पाण्डेय, इकरा हसन, प्रिया सरोज, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, तेज प्रताप सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह, काशीनाथ यादव और धमेन्द्र सोलंकी को शामिल किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2025 03:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.