बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार का बिहार चुनाव बहुत ही खास है क्योंकि इस बार पारंपरिक जातीय समीकरण और जनसभाओं की तैयारी के साथ-साथ पार्टियां अब मोबाइल स्क्रीन पर भी जंग लड़ रही हैं। इस बार चुनाव में सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया के वर्चुअल मंच पर सियासत के दांव खेल रहे हैं। अब राजनीतिक पार्टियों ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को अपना रणक्षेत्र बना लिया है। जहां तीर की जगह वे मीम्स और बयानों के बाण चला रहे हैं।
राजनीतिक कार्टूनों और शब्दों की जंग
इस बार चुनाव में सिर्फ वादों और नारों की नहीं, बल्कि नए-नए विशेषणों और व्यंग्यात्मक शब्दों की भी भरमार है। कार्टूनिस्ट हायर किए गए हैं, सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए विशेषज्ञ तैनात हैं। विरोधियों पर कटाक्ष करने के लिए नए-नए वीडियो बनाए जा रहे हैं और पोस्टरों से लेकर रील्स तक, हर माध्यम का सियासी इस्तेमाल किया जा रहा है।
डिजिटल के महान योद्धा
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि अब तीर के जवाब में तीर नहीं, ट्वीट के जवाब में ट्वीट है। वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आईटी-वाईटी को कभी हल्के में लेने वाले नेता अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।
इस डिजिटल लड़ाई में जेडीयू भी पीछे नहीं है। सीएम नीतीश कुमार, जो एक समय ट्विटर को ‘चीं-चीं चें-चें’ कहकर खारिज कर चुके थे, अब उसी सोशल मीडिया पर अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार बताते हैं कि राजगीर में पार्टी कार्यकर्ताओं को बाकायदा सोशल मीडिया ट्रेनिंग दी गई है।
डिजिटल खाई या अवसर?
बिहार में इंटरनेट की पहुँच आज भी सीमित है। कई ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या आज भी बनी हुई है, लेकिन चुनावी मौसम में यह ‘डिजिटल खाई’ मानो भर गई है। हर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक लाइव और शॉर्ट वीडियो से लैस कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी शुद्ध देसी बिहारी, बाकी हैं…’, RJD ने पोस्टर से चिराग को दिया करारा जवाब
क्या निकला परिणाम?
बिहार का यह चुनाव न केवल जातीय समीकरणों का टेस्ट है, बल्कि डिजिटल प्रभाव की भी परीक्षा है। अब सियासी लड़ाई सिर्फ सड़कों और रैलियों में नहीं, बल्कि स्क्रीन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर भी लड़ी जा रही है। यह चुनाव तय करेगा कि बिहार की सियासत कितनी डिजिटल हो चुकी है और यह तकनीकी ताकत किसके पक्ष में जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines