Live Updates
Bihar Election LIVE 2025: मानदेय में 1,650 की बढ़ोतरी
बिहार कैबिनेट की मीटिंग में औरंगाबाद, कटिहार, मुजफ्फरपुर, नालंदा व सुपौल में भूमि अधिग्रहण को लेकर हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं को हरी झंडी दे दी गी। शिक्षा विभाग ने रसोइयों के मानदेय में 1,650 की बढ़ोतरी कर 3,300 करने का फैसला लिया गया है।
Bihar Election LIVE 2025: मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान
परिवहन विभाग ने PPP मॉडल पर 200 AC और Non-AC बसों के परिचालन हेतु 36.35 करोड़ खर्च की स्वीकृति दी है। स्वास्थ्य विभाग ने ASHA और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना, वेबकास्टिंग की व्यवस्था और न्यायिक पदों के सृजन जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
Bihar Election LIVE 2025: बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन, कृषि और राजस्व विभाग समेत कई प्रमुख विभागों से जुड़े फैसलों को स्वीकृति दी गई।
Bihar Election LIVE 2025: बिहार SIR को लेकर हंगामा
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में 'बिहार SIR' को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
Bihar Election LIVE 2025: 7 अगस्त को होगी बैठक
विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं की 7 अगस्त को नेता विपक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।
Bihar Election LIVE 2025: 'मेरे पास इसका जवाब है, जो आगे दिया जाएगा'
2-2 मतदाता पहचान पत्रों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुर्खियों में हैं। इसमें उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। तेजस्वी ने कहा कि 'मेरे पास इसका जवाब है, जो आगे दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि 'कई घरों में 50 लोगों का नाम हैं, चुनाव आयोग को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए।
Bihar Election LIVE 2025: प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के अगले मुख्य सचिव
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यय अमृत बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए जाएंगे। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा का स्थान लेंगे, जो आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रत्यय अमृत 1 सितम्बर 2025 से मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
Bihar Election LIVE 2025: वोट अधिकार यात्रा को लेकर जारी लेटर
राष्ट्रीय जनता दल ने वोट अधिकार यात्रा को स्थगित करने पर एक लेटर जारी किया है। इसमें बताया गया कि राहुल गांधी और विधानसभा के तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें तो यात्रा के स्थगित होने की वजह नहीं बताई गई, लेकिन तेजस्वी ने इसका कारण शिबू सोरेन के निधन को बताया।
Bihar Election LIVE 2025: जल्द ही शुरू होगी वोट अधिकार यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोट अधिकार यात्रा स्थगित हो गई है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि 'गुरु जी को लेकर हम लोगों ने यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन जल्द ही यात्रा होगी और इसकी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी।
Bihar Election LIVE 2025: संदेह की यह स्थिति पैदा कर रहे हैं- चिराग पासवान
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर जो आरोप लगाए हैं उस पर चिराग पासवान ने कहा कि 'संदेह की यह स्थिति कौन पैदा कर रहा है? बिहार में विपक्ष के नेता के तौर पर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और शिकायत करते हैं कि उनका नाम लिस्ट में नहीं है। चुनाव आयोग ने तुरंत उनके दावों का खंडन करते हुए लिस्ट जारी कर दी।'
Bihar Election LIVE 2025: 'तेजस्वी जो कहता है और उसी को सरकार करती है'
डोमिसाइल नीति लागू किए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि 'तेजस्वी जो कहता है और उसी को सरकार करती है सरकार तेजस्वी के पीछे-पीछे चल रही है, लेकिन हम लोगों के जो मांग थी निश्चित तौर पर सरकार इस मांग को लेकर कहीं ना कहीं सरकार ने उसको पूरा किया लेकिन अब देखना है कि इसका लघु कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप देख लीजिएगा आने वाले दिनों में यह लोग मान सम्मान मां बहन योजना को भी लेंगे क्योंकि हम लोग जो कहते हैं वह करते हैं अब सरकार कहीं ना कहीं इन चीजों को करने जा रही है।
Bihar Election LIVE 2025: 225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- चिराग पासवान
LJP (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर अपने बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'हम 225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। हम साथ-साथ हैं। विपक्ष मेरे शब्दों को बढ़ा-चढ़ाकर हमारे बीच दरार दिखाने की पूरी कोशिश करता है।'
Bihar Election LIVE 2025: चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए
दो मतदाता पहचान पत्र मामले में चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'इसका जवाब दिया जाएगा, इसमें बड़ी बात क्या है? चुनाव आयोग को हमें उन कई मतदाताओं के बारे में बताना चाहिए जिनके नाम सूची में नहीं हैं।'
Bihar Election LIVE 2025: योजनाओं की कर रहे नकल- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर योजनाओं की नकल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 'आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि वे 'माई बहन मान' योजना की भी नकल करेंगे। उनके पास अपना कोई विजन या रोडमैप नहीं है।'
Bihar Election LIVE 2025: शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले तेजस्वी?
बीते दिन झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'हमें कल यह दुखद समाचार मिला। मैं अब रांची के लिए रवाना हो रहा हूं।' उन्होंने कहा कि 'हम शिबू सोरेन के योगदान को कभी नहीं भूल सकते हैं।'
Bihar Election LIVE 2025: शिक्षा व्यवस्था में सुधार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही कुछ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया। चुनाव से पहले वह लागातर कई बड़े ऐलान कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा कि 'नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में टीचर्स की भर्ती की गई।
Bihar Election LIVE 2025: शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस और राजद पर हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और राजद पर हमला किया है। उन्होंने भागलपुर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 'राहुल गांधी कह रहे कि उनके पास बड़ा एटम बम है। अगर है तो फिर उसे छोड़ते क्यों नहीं हैं? कैसा बम है यह बिहार इलेक्शन में साफ हो जाएगा, जैसे दिल्ली में हुआ था।'
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनावी माहौल के बीच सभी पार्टियों के नेताओं बयान सामने आ रहे हैं। देश की नजर अभी बिहार पर है, क्योंकि राज्य के इलेक्शन हमेशा से ही काफी दिलचस्प रहे हैं। अभी पक्ष-विपक्ष का एक दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची की कई गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। इन गड़बड़ियों को लोग सोशल मीडिया पर उजागर कर रहे हैं। जनता को खुश करने के लिए सीएम नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान कर रहे हैं, तो तेजस्वी लगातार सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। बिहार चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines