Live Updates
Bihar Election LIVE 2025:चुनाव आयोग ने बताया तेजस्वी का मतदान क्रमांक
Bihar Election LIVE 2025: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव की मतदाता पर्ची का नंबर जारी किया है। इसमें 416 क्रमांक लिखा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का आरोप लगाया था।
Bihar Election LIVE 2025: तेजस्वी ने बूथ बाइज कटे नामों की लिस्ट मांगी
Bihar Election LIVE 2025:
चुनाव आयोग से सवाल पूछने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों को हटाने का कोई आधार नहीं है। साथ ही तेजस्वी ने बूथ बाइज कटे नामों की लिस्ट मांगी।
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष कैंप
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में निर्वाचन आयोग ने विशेष कैम्प की शुरुआत की है। यह कैंप 1 महीने तक चलेगा। किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, इसके लिए यह कैंप शुरू हुआ है। करीब 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। विशेष कैंप में लोग अपनी समस्या लेकर आ रहे है। कई लोग ऐसे है जिन्होंने फार्म भरने समय दस्तावेज दिया था।
Bihar Election LIVE 2025: बिहार चुनाव आयोग से मिले महागठबंधन के नेता
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चुनाव आयोग से महागठबंधन के नेताओं ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे गए। महागठबंधन ने आरोप लगाया कि आयोग ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
Bihar Election LIVE 2025:कांग्रेस सांसद ने SIR प्रक्रिया को बताया जल्दबाजी
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में वोटर लिस्ट की रिवीजन प्रक्रिया SIR का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। इसको लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी अब निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार और मतदाता सूची संशोधन के संबंध में चुनाव आयोग का निर्णय बेहद संदिग्ध और अलोकतांत्रिक है। आयोग ने लोगों को पर्याप्त समय नहीं दिया। सब कुछ जल्दबाजी में किया जा रहा है।
Bihar Election LIVE 2025: मतदाता सूची से कटा पूर्व आईएएस अधिकारी का नाम
Bihar Election LIVE 2025: बिहार में चौंकाने वाला वाला सामने आया है। आयोग की जारी मतदाता सूची से एक आईएएस अधिकारी व्यास और उनकी पत्नी का नाम हट गया है। चुनाव आयोग की जारी सूची में 65 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। SIR को लेकर बिहार में लगातार विरोध भी हो रहा है।
Bihar Election LIVE 2025: मतदाता सूची में करेक्शन शुरू, 1 सितंबर तक है मौका
Bihar Election LIVE 2025: चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले से मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग ने शुक्रवार शाम को 3 बजे सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। सूची में छूटे मतदाताओं ने आज से करेक्शन के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आयोग ने मतदाता सूची में दावा और आपत्ति के लिए 1 सितंबर तक का समय दिया है।
Bihar Election LIVE 2025: नमस्कार, बिहार की राजनीति में आपका स्वागत है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 1 सितंबर तक का समय सूची में सुधार के लिए रहेगा। इसके लिए लोगों ने आवेदन शुरू कर दिया है।
इसके अलावा राजनीतिक दलों में हर दिन दिलचस्प उठापटक देखने को मिल रही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर 7 बैठकें हो चुकीं हैं लेकिन सभी दल मिलर किसी ठोस निर्णय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
आरजेडी के पूर्व नेता तेजप्रताप यादव जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं, इससे उनके नई पार्टी बनाने पर कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा एनडीए गठबंधन में सार्वजनिक रूप को कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। ओपी राजभर ने भी बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए वो एनडीए के साथ की भी उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
बिहार में बढ़ रहे अपराधों से नीतीश सरकार की मुश्किलें भी बढ़ रही है। विपक्ष को मौका मिलते ही उसे मुद्दे बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जनसुराज पार्टी के मुखिय प्रशांत किशोर भी बिहार में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
16 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines