हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में तार-तार हुई आचार संहिता, NDA प्रत्याशी ने वजीरगंज सीट पर बांटे रुपये, वायरल हुआ वीडियो

Bihar Chunav: बिहार में चुनावी माहौल है। शांति से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीखों के साथ ही आचार संहिता लगाने का भी ऐलान कर दिया था। लेकिन चुनाव नजदीक आते ही आचार संहिता का उल्लघंन दिखने लगा है। गया जी से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक एनडीए समर्पित प्रत्याशी लोगों में रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहा है। पढ़िए बिहार से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन
हाथ में नोटों की गड्डी लिए NDA प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी साम दाम का प्रयोग करने लगे हैं। सीट बंटवारे के बाद प्रत्याशी फाइनल हुए। तब से प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव कदम उठाना शुरू कर दिया है। गया जी सीट से एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आचार संहिता का खुलेआम उल्लघंन होते दिख रहा है।

वायरल वीडियो में दावा है कि गया जी में वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह की नामांकन के बाद मानपुर में आयोजित आशीर्वाद सभा की थी। वीरेंद्र सिंह ने इस सभा में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को 500-500 रुपये बांटे। बताया गया कि इस सभा में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश के बड़े नेता भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 5 उम्मीदवारों को दिया टिकट

विज्ञापन

वीडियो में कई लोग मौजूद हैं। कई लोगों के गले में बीजेपी का पटका पड़ा हुआ है। हिसाब किताब पर चर्चा चल रही है। प्रत्याशी के हाथों में 500-500 के नोटों की पूरी गड्डी देखी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग स्थानीय प्रशासन की तरफ से मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। इसके उल्लघंन पर सबसे पहली कार्रवाई भी बीजेपी पर ही हुई थी। गत 11 अक्टूबर को बक्सर जिले में एक कार पर बीजेपी का झंड़ा था। गश्त पर चल रही टीम ने कार चालक से पूछताछ की और झंडा लगाने की अनुमति दिखाने की बात कही, लेकिन चालक अनुमति नहीं दिखा सका। इस पर सीओ ने कार को जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Exclusive: बिहार चुनाव में साजिश या गलती! भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने नामांकन रद्द होने पर क्यों साधी चुप्पी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola