बिहार में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 5 उम्मीदवारों को दिया टिकट

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। एनडीए के सभी सहयोगी गठबंधन अपने अपने कोटे की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन में अभी तक सीटों को लेकर रार है। हालांकि महागठबंधन के सहयोगी दल अपने अपने प्रत्याशियों को टिकट देना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जा कर दी है। इसमें 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसमें नरकटियागंज से सास्वत केदार पांडेय, किशनगंज से कमरूल हुदा, कस्बा से इरफ़ान आलम, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि पहली सूची में कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

विज्ञापन

बिहार में चुनावों की तारीखें तय हो गई हैं। 6 नवबंर को पहले चरण और 11 नवबंर को दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले एनडीए के छोटे दलों में सीटों को लेकर मतभेद थे। बाद में केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा बंटवारे पर सहमत हो गए। सभी दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। लेकिन महागठबंधन अभी तक सीट बंटवारा ही नहीं कर पाया है। आए दिन सीटों को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। यहां तक कि वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी कई बार बगावत के मूड में दिख चुके हैं।

विज्ञापन

बंटवारे को लेकर पटना और दिल्ली के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी उतारने से कांग्रेस भी साफ तौर पर नाराज चल रही है। सीटों का बंटवारा हुए बिना ही कांग्रेस, आरजेडी समेत छोटे दल अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं। यहां तक 7 सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने प्रत्याशी उतार दिए। कलह इतनी ज्यादा हो गई कि अभी तक किसी ने अपना नामाकंन तक वापस नहीं लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ