Bihar Election 2025 Voting Percentage: बिहार चुनाव में आज पहले चरण के मतदान लगभग समाप्त हो गए हैं. भारतीय चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए रात 8 बजे तक 64.46 फीसदी मतदान हुए. वहीं, आज कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं. उसका ही नतीजा है कि बिहार में बीते पांच चुनावों में राज्य सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंट की ओर बढ़ा है. चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए. राज्यभर में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई. संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई. मतदान के दौरान सभी जिलों में हवाई निगरानी के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई.

कहां कितना रहा मतदान का प्रतिशत

जिले का नामकितने प्रतिशत हुआ मतदान
बेगूसराय67.32 प्रतिशत
गोपालगंज64.96 प्रतिशत
मुजफ्फरपुर65.96 प्रतिशत
पटना55.02 प्रतिशत
लखीसराय62.76 प्रतिशत
मधेपुरा 65.74 प्रतिशत
भोजपुर53.24 प्रतिशत
बक्सर57.39 प्रतिशत
दरभंगा 58.38 प्रतिशत
खगड़िया 60.65 प्रतिशत
मुंगेर 54.90 प्रतिशत
नालंदा 57.58 प्रतिशत
सहरसा 62.65 प्रतिशत
समस्तीपुर 66.68 प्रतिशत
सारण 61.52 प्रतिशत
शेखपुरा 53.45 प्रतिशत
सीवान 57.41 प्रतिशत
वैशाली 59.45 प्रतिशत

प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में कितने फीसदी रहा मतदान?

जिले का नामकितने प्रतिशत हुआ मतदान
राघोपुर64.01 प्रतिशत
महुआ54.88 प्रतिशत
अलीनगर58.05 प्रतिशत
तारापुर58.33 प्रतिशत
छपरा 56.32 प्रतिशत
बांकीपुर 40 प्रतिशत
फुलवारी 62.14 प्रतिशत
रघुनाथपुर51.18 प्रतिशत
सीवान 57.38 प्रतिशत
मोकामा62.16 प्रतिशत

पहले चरण में इन नेताओं के भाग्य का फैसला

पहले चरण में राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा नेता सम्राट चौधरी और मंगल पांडे तथा जदयू के श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के भाग्य का फैसला होगा. तेज प्रताप यादव भी पहले चरण में चुनावी मैदान में हैं.

---विज्ञापन---

2015-20 के चुनावों में क्या था मतदान प्रतिशत

विशेष गहन मतदाता सूची तैयार होने के बाद गुरुवार को राज्य में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में कुल 121 सीटों पर मतदान हुआ. विपक्षी दलों ने एसआईआर प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई थी. 2015 और 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में कुल मतदान क्रमशः 56.66 प्रतिशत और 57.29 प्रतिशत रहा था. मतदान प्रतिशत 52.67 रहा. 2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था.

---विज्ञापन---

2020 में किसे मिली थी कितनी सीटें

2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 125 सीटें मिलीं, जबकि विपक्षी महागठबंधन (MGB) को 110 सीटें मिलीं.

प्रमुख दलों में जनता दल (यूनाइटेड) को 43 सीटें, भाजपा को 74, राजद को 75 और कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं. जदयू ने 115, भाजपा ने 110, जबकि राजद ने 144 और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा.

बिहार में पहले चरण का मतदान, जिसमें 121 विधानसभा सीटें शामिल हैं, शाम 6:00 बजे समाप्त होगा. सुरक्षा कारणों से, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय घटाकर शाम 5:00 बजे कर दिया गया.

शेष 122 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: पहले चरण में दांव पर है बिहार के इन बड़े चेहरों की साख, जानें 10 VIP सीटों पर कौन कितना मजबूत