Live Updates
Bihar Chunav 2025: भागलपुर विधानसभा सीट
भाजपा के रोहित पांडे 13832 हजार वोट से जीत गए है. कांग्रेस से अजीत शर्मा दूसरे नंबर पर रहे
Bihar Chunav 2025:
Bihar Chunav 2025: भागलपुर विधानसभा सीट अपडेट
कांग्रेस से अजीत शर्मा 1600 वोट से आगे चल रहे है.
Bihar Chunav 2025: भागलपुर विधानसभा सीट अपडेटः रोहित पांडे 11 हजार वोट से निकले आगे
भाजपा के रोहित पांडे 11 हजार वोट से आगे चल रहे है. कांग्रेस से अजीत शर्मा दूसरे नंबर पर है. रोहित पांडे को अब तक 34 हजार वोट मिल चुके है.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के रोहित पांडे 13832 हजार वोट से जीत गए है. कांग्रेस से अजीत शर्मा दूसरे नंबर पर रहे. इस सीट पर जीत दर्ज करने के बाद रोहित के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया है. सुबह से ही काउंटिंग शुरू होने पर इस सीट पर बराबर की टक्कर थी. 27 राउंड बाद रोहित को जीत मिली है. उनको 1 लाख से थोड़ा ज्यादा वोट मिले.
भागलपुर प्रमंडल
भागलपुर प्रमंडल में दो जिले भागलपुर और बांका शामिल हैं. इन दोनों जिलों में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं. इनमें भागलपुर जिले की सात और बांका जिले की पांच सीटें आती हैं. सीटों की संख्या के लिहाज से यह बिहार का सबसे छोटा प्रमंडल है, लेकिन सियासी प्रभाव के लिहाज से यह क्षेत्र हमेशा बड़े दलों के लिए अहम रहा है.
2020 एनडीए ने तोड़ी महागठबंधन की दीवार
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की राजनीति दो धु्रवों एनडीए और महागठबंधन के बीच सिमटी थी. राज्य की 243 सीटों में से एनडीए ने 125 सीटें जीतीं. इनमें भाजपा ने 74, जदयू ने 43, जबकि वीआईपी और हम को 4-4 सीटें मिली. वहीं, महागठबंधन ने 110 सीटें जीती. इसमें राजद सबसे बड़ा दल रहा, जिसने 75 सीटें हासिल की. कांग्रेस को 19 और वामदलों को 16 सीटें मिली. इनमें भाकपा (माले) को 12, भाकपा और माकपा को 2-2 सीटें मिली.
2015 में महागठबंधन ने मारी थी बाजी
इसके उलट 2015 का चुनाव पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में गया था. उस वक्त जदयू, राजद और कांग्रेस एक साथ थे, जबकि भाजपा, लोजपा, रालोसपा और हम एनडीए के घटक दल थे. उस चुनाव में महागठबंधन ने बिहार में 178 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. दलवार देखें तो राजद को 80, जदयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थी. वहीं एनडीए को सिर्फ 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जिसमें भाजपा को 53 सीटें मिली थी.
ये भी पढ़ें: NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines