Live Updates
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: BJP बिहार से जीतना चाहती है लेकिन कारखाने गुजरात में लगाती है- प्रशांत किशोर
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि नीतीश कुमार को क्यों हटाना है...थाने में पुलिसवाले पैसे ले रहे हैं या नहीं?...बिजली का बिल ज़्यादा है या नहीं?....मोदी ने पिछले 15 सालों में कारखाने कहां लगाए, बिहार में या गुजरात में?...आप बिहार से जीतना चाहते हैं, लेकिन कारखाने गुजरात में लगाएंगे?'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हम ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएंगे- चिराग पासवान
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के कल पहले चरण के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'हम शांत और संयमित हैं. हमें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा है. हम ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएंगे. मैं हर बिहारी से वोट देने का आग्रह करता हूं.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: खेसारी यादव को मीरा भायंदर नगर निगम ने जारी किया नोटिस
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को ठाणे के मीरा भायंदर नगर निगम ने मीरा रोड स्थित एक बंगले में अवैध निर्माण को तोड़ने का नोटिस जारी किया है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: BJP नेता दिनेश लाल यादव ने खेसारी लाल पर साधा निशाना
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: गायक-अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव पर अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि आप हम पर कुछ नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं... आजमगढ़ आइए और देखिए कि हमने 2 साल में क्या किया है... मैंने सांसद रहते हुए बहुत कुछ किया है. अगर आप अभी भी कह रहे हैं कि मैंने कुछ नहीं किया, तो विधायक बनने के बाद आप क्या करेंगे?'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अलीनगर में उद्योग लगाने की भी है जरूरत- मैथिली ठाकुर
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अलीनगर सीट से गायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने कहा, 'इस क्षेत्र की जनता मुझे यहा की सड़कों की दुर्दशा के बारे में बता रही है और उनकी मरम्मत करवाने की अपील कर रही है. यहां एक डिग्री कॉलेज, एक केंद्रीय विद्यालय और रोजगार के अवसरों के लिए उद्योग लगाने की भी जरूरत है.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: ललन सिंह गरीबों को वोट देने से रोक रहे- कांग्रेस नेता
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ अंबरपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि बिहार में चुनाव के दिन विपक्षी नेताओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
उन्होंने कहा, 'बिहार में चुनाव चल रहे हैं... केंद्र सरकार के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह गरीबों को वोट देने से रोककर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं. उनके खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव बिहार में है और वह हरियाणा के बारे में बयान दे रहे- भाजपा सांसद
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी होने के लोकसभा नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी को क्या हो गया है. चुनाव बिहार में है और वह हरियाणा के बारे में बयान दे रहे हैं... लोकतंत्र और संविधान में उनका विश्वास कम हो रहा है... ये सभी बयान हार के संकेत देते हैं.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हरियाणा में 100% हुई थी वोट चोरी- कांग्रेस नेता
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव में वोटों की चोरी के दावे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'उन्होंने (राहुल गांधी ने) तथ्यों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की... 100% (वोट चोरी) हुई थी, और उन्होंने इसके सबूत भी दिए.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लगाए राहुल गांधी पर आरोप
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी के लोकसभा नेता राहुल गांधी के दावों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, 'राहुल गांधी कितने गंभीर हैं? यह अपने आप में एक सवाल है. राहुल गांधी इतने 'अकाल-मंद' हैं, और उनकी टीम भी इतनी 'अकाल-मंद' है कि उन्हें यह एहसास नहीं है कि एक ही रणनीति बार-बार काम नहीं करती... यह बिहार चुनाव हारने की उनकी आधिकारिक स्वीकारोक्ति थी... इसके लिए, वे सबसे पहले वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं. यह 'वोट चोरी' नहीं, 'दिमाग-चोरी' है... यह जेनरेशन जेड को भड़काने की कोशिश है... वह जेनरेशन जेड के बीच मजाक का विषय हैं... वह केवल नक्सलियों की गोद में बैठकर अराजकता फैलाना चाहते हैं... राहुल गांधी की स्वीकारोक्ति के बाद, बिहार में उनके सभी उम्मीदवारों ने अब स्वीकार कर लिया है कि वे हारेंगे.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: CM योगी ने बिहार में सपा पर साधा निशाना
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और आरजेडी का यूपी में एक साथी है: समाजवादी पार्टी (सपा). सपा का एक माफिया चेला था, जिसने लखनऊ में सपा सरकार के दौरान गरीबों और सरकार की जमीन पर चार किले जैसे मकान बना लिए। जब हमारी सरकार आई, तो मैंने कहा, 'फिर बुलडोजर की सफाई हो जाए न'... उसी जमीन पर गरीबों के घर बनाने के लिए ऊंची इमारतें बना दी गईं.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कल बिहार में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी- बिहार के राज्यपाल
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, 'कल होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं.'
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सासाराम में प्रशांत किशोर का जोरदार रोड शो
— ANI (@ANI) November 5, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बांका से राहुल पर बरसे राजनाथ सिंह
— ANI (@ANI) November 5, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सेना का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, यह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है- चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा, “अगर विपक्ष के नेता (LoP) की यही सोच है, जो हमारी सेना को जाति और धर्म के नज़रिए से देख रहे हैं, तो इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?” उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी को वास्तव में इतनी चिंता थी, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में कौन रहा है — आप और आपके परिवार के सदस्य.
watch | Patna, Bihar | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement, Union Minister Chirag Paswan says, "This is not only shameful but also unfortunate. If this is LoP's thinking, who is viewing our army in terms of caste and religion, what could be more unfortunate than this... If… pic.twitter.com/5Sz6ThopyT— ANI (@ANI) November 5, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव 2025 बदलाव की लड़ाई है, 1952 के बाद पहली बार बुनियादी मुद्दों पर हो रही है बात
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राजद (RJD) सांसद मनोज झा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन से ज्यादा “बदलाव” की लड़ाई है। मनोज झा ने कहा, “मेरा आकलन है कि यह चुनाव बदलाव के बारे में है, और मेरा मानना है कि 1952 के बाद यह पहली बार है जब बुनियादी मुद्दों पर बात हुई है। इसका असर नतीजों में साफ दिखेगा, चाहे वह पहले चरण का हो या दूसरे चरण का। पूरा असर 14 नवंबर को दिखेगा .
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राहुल गांधी की रैली
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के प्रचार अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राज्य के दो अहम इलाकों- औरंगाबाद और वजीरगंज में रैलियां करेंगे.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पॉलिटिकली सरेंडर कर चुकी है विकासशील इंसान पार्टी- JDU मंत्री
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार संतोष साहनी के गौरा बौराम सीट से नॉमिनेशन वापस लेने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस पर जदयू (JDU) नेता नीरज कुमार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'VIP पार्टी ने पॉलिटिकली सरेंडर कर दिया है। आप एक उम्मीदवार खड़ा करते हैं और फिर नॉमिनेशन वापस ले लेते हैं। आखिर किसके दबाव में यह निर्णय लिया गया है?
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:तेजस्वी यादव ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर दी शुभकामनाएं, VIP उम्मीदवार के नामांकन वापसी पर दी प्रतिक्रिया
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के मौके पर लोगों को दिल से बधाई देता हूं। ये दोनों पर्व सामाजिक सौहार्द, एकता और मानवता के संदेश लेकर आते हैं।"
इसी दौरान जब मीडिया ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार संतोष साहनी द्वारा गौरा बौराम विधानसभा सीट से नामांकन वापस लेने के बारे में पूछा, तो तेजस्वी यादव ने शांत लहजे में कहा, "यह उनका निजी फैसला है, उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव नहीं बन रहे हैं CM
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को कहा वे राघोपुर सीट से हार रहे हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: AIMIM उम्मीदवार पर FIR
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भड़काऊ भाषण देने पर बिहार से AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: नरेंद्र मोद की डिग्री फर्जी-राहुल गांधी
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी डिग्री फर्जी है और वे देश के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं.
watch | "Narendra Modi has nothing to do with education; he has a fake degree": Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul GandhiSource: Congress/ 'X' pic.twitter.com/n1oRdbiICX
— ANI (@ANI) November 5, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार खत्म
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए पार्टियों ने प्रचार प्रक्रिया रोकी. 6 नवंबर को 121 सीटों पर पड़ेंगे वोट.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: "कांग्रेस नेता राहुल गांधी आधे चुनाव विदेश में रहे...', बोले मंत्री नितिन नवीन
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन कहते हैं, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी आधे चुनाव विदेश में रहे. हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता बिहार आकर काम करे, तो यही हमारी पार्टी की विचारधारा है, यही हमारे संस्कार हैं. लोकतंत्र के महापर्व में पूरा परिवार एक साथ खड़ा है."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'बिहार में सीएम पद के लिए कोई रिक्ति नहीं...' बोले BJP उम्मीदवार रामकृपाल यादव
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव पर दानापुर से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू प्रसाद यादव एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में शामिल हो रहे हैं. उनका उम्मीदवार इस समय जेल में है, फिर भी वह उनके लिए प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है, केवल नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे, और कोई नहीं."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल...', औरंगाबाद की रैली में बोले राहुल गांधी
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार के कुटुंबा औरंगाबाद में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है. भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबा के पकड़ रखा है. नीतीश कुमार की सरकार अब बिहार में कभी नहीं बन सकती. ये लोग वोट चोरी की कोशिश करेंगे. आपको सतर्क रहना है, मतदान केंद्रों पर ध्यान से रहना है. ये फिर से वोट चोरी करने की कोशिश करेंगे और हमारे कार्यकर्ता और बिहार की जनता इन्हें रोकेगी."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'आतंकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा...' बिहार चुनाव में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "कुछ युवा भारतीय पर्यटन के लिए कश्मीर गए थे. वहां आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछकर 26 लोगों को मार डाला. उसके बाद, मैंने सेना प्रमुख, वायु सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बैठक बुलाई और मैंने केवल एक सवाल पूछा: हमें पाकिस्तान के खिलाफ एक ऑपरेशन करना है. क्या आप सभी तैयार हैं? उन्होंने तुरंत कहा कि हम सभी ऑपरेशन करने के लिए तैयार हैं. हम प्रधानमंत्री से मिले. प्रधानमंत्री ने एक बैठक बुलाई. सबकी बात सुनने के बाद, प्रधानमंत्री ने कहा, "पूरी आजादी है. किसी भी तरह से खेलना है. लेकिन पाकिस्तान को हराकर ही लौटना है."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: सीएम मोहन यादव ने बिहार चुनाव को लेकर किया रोड शो, की NDA को वोट देने की अपील
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ मंगलवार को बिहार चुनाव 2025 के लिए रोड शो किया और भाजपा-एनडीए के लिए प्रचार किया. सीएम मोहन यादव ने कहा, "... हम अपने पार्टी उम्मीदवार नितिन को अपना अटूट समर्थन और आशीर्वाद देते हैं. एक बार फिर, हम बिहार के लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील करते हैं."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'अभी वो बच्चा है...चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे...', तेजस्वी के लिए बोले तेजप्रताप यादव
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपने भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव के बारे में कहा, "अभी वो बच्चा है. चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे... वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए. फिर जाएंगे राघोपुर..."
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी चुनाव हार रहे हैं, कुछ भी कह रहे हैं- प्रशांत किशोर
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जनता को यह बताना चाहिए कि "रिटायरमेंट के बाद वह क्या करेंगे", क्योंकि इस बार वे चुनाव हार रहे हैं और बिना सोचे-समझे कुछ भी कह रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा, “तेजस्वी यादव ने सरकार में रहते हुए जो काम नहीं किया, अब चुनाव के वक्त वही बातें दोहराकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब केवल वादों पर भरोसा नहीं करेगी।
watch | biharelection2025 | Bhojpur, Bihar: On RJD leaders Tejashwi Yadav's poll promises, Jan Suraaj Founder Prashant Kishor says, "Tejashwi Yadav should tell us what he would do post-retirement. He is losing elections. He is saying anything..."On Union Minister Rajiv Ranjan… pic.twitter.com/D1A5dvmjLh
— ANI (@ANI) November 4, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है- सीएम योगी
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: समस्तीपुर में यूपी के सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- उत्तर प्रदेश का बुलडोजर थमने वाला नहीं है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: ललन सिंह के खिलाफ FIR
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पहले चरण के मतदान से पहले JDU नेता को बड़ा झटका लगाा है. ललन सिंह के खिलाफ वायरल वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बोलो जय बिहार- पीके
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पीके का भोजपुर में जबरदस्त प्रचार, रोड शो में लगे जय बिहार के नारे..
watch | Bhojpur, Bihar: Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor holds road show, hails slogans of 'Jai Bihar' says, "... There is a new option before the people of Bihar, Jan Suraaj. We appeal to the voters to vote for us to bring change to Bihar’s system and governance.." pic.twitter.com/KCVCZiVwGB— ANI (@ANI) November 4, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार की स्वाभिमानी महिलाएं NDA के साथ, RJD पर साधा निशाना
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार की स्वाभिमानी महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का श्रेय NDA सरकार को जाता है।
स्मृति ईरानी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने जन धन योजना के माध्यम से बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश की तिजोरी से निकला हर पैसा सीधे लाभार्थी तक पहुँचे।”
उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से महिला सुरक्षा के तहत शौचालय बने, गरीब महिलाओं को रसोई में धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए और छोटे-छोटे व्यवसायों के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
स्मृति ईरानी ने कहा कि अब तक 11 लाख से अधिक महिला समूह सशक्त हुए हैं और सरकार ने महिलाओं के खातों में सीधे ₹10,000 की राशि भेजने का काम किया है। साथ ही, केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
ईरानी ने कहा, “NDA सरकार ने बिहार को अपराध के चंगुल से बाहर निकाला है और महिलाओं को सशक्त बनाया है। अब समय है कि बिहार फिर से स्वाभिमान के साथ NDA के नेतृत्व में आगे बढ़े।
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: खेसारी लाल को कहा “यदु मुल्ला”
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी स्टार और पूर्व सांसद निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने खेसारी लाल यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खेसारी की हिम्मत कैसे हुई यह कहने की कि जहां राम मंदिर बना है वहां अस्पताल बनना चाहिए। निरहुआ ने कहा — “राम मंदिर के लिए 500 साल तक संघर्ष हुआ, उसका विरोध करने वाला यादव नहीं बल्कि ‘यदु मुल्ला’ ही हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को अब जंगलराज नहीं, सुशासन की सरकार चाहिए, और एनडीए के शासन में राज्य में विकास हुआ है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: दरभंगा में अमित शाह का प्रचार
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: पहले चरण की वोटिंग से पहले दरभंगा में अमित शाह का धूंआधार प्रचार. आज आखिरी संबोधन में बोले शाह मोदी राज में दरभंगा को एम्स मिला. अब बनाएंगे भव्य सीता मंदिर.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: ललन सिंह के बयान पर EC ने लिया संज्ञान
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग ने JDU नेता ललन सिंह के बयान पर संज्ञान लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग अब ललन सिंह को नोटिस भेजागा। कल मोकामा में ललन सिंह ने बयान दिया था. आप सब लोग कंपनी प्रबंधन सहयोग। एक दो नेता घर से बाहर मत जाओ घर में ही पैक कर जाओ। अगर बहुत हाथ पैर जोड़े तो अपने साथ ले जाओ सिर्फ वोट करवाओ.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: अमित शाह ने मिथिला समुदाय के साथ खाया खाना
— ANI (@ANI) November 3, 2025
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: गिरिराज राज सिंह का मंत्रालय हिंदू-मुस्लिम', 'हलाल-झटका वाला!
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी पर किए गए ट्वीट पर मनोज झा ने कहा- गिरिराज सिंह की मिनिस्ट्री 'हिंदू-मुस्लिम', 'हलाल-झटका' और ऐसी ही चीजों के बारे में है.
उन्हें चिंता है कि अब उनकी पार्टी में उनका बहुत ज़्यादा कॉम्पिटिशन हो गया है.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: क्या मंदिर तय करेंगे बिहार के बच्चों का भविष्य
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: भोजपुरी सुपरस्टार और समाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, “अगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो बिहार में 200 मंदिर बनाइए लेकिन पहले ये बताइए कि हमारे बच्चों को रोजगार कौन देगा?
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान... सरकार बनते ही महिलाओं को हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन के नेता और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा वादा किया है। मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है तो बिहार की हर महिला को सालाना 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: 'कुरान पढ़ने वाला चरम पंथी है'...कटिहार में ओवैसी ने तेजस्वी पर किया वार
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उन्हें और उनकी पार्टी को “एक्सट्रीमिस्ट” कहकर सीमांचल के पूरे अल्पसंख्यक समाज का अपमान कर रहे हैं.ओवैसी ने कहा, “तेजस्वी यादव कहते हैं कि ओवैसी और उनकी पार्टी एक्सट्रीमिस्ट हैं। तेजस्वी और आरजेडी की नज़र में जो भी नमाज़ पढ़ता है, कुरान पढ़ता है, रोज़ा रखता है, दाढ़ी रखता है, टोपी पहनता है या अपने बच्चों को मदरसे भेजता है, वह सब एक्सट्रीमिस्ट हैं। लेकिन जो उनके पिता के आगे झुकते हैं, वही ‘सेक्युलर’ कहलाते हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आज प्रचार पर लगेगा प्रतिबंध
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार में चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होने वाली है. इसलिए, आज शाम 4 बजे तक ही प्रदेश में प्रचार किया जाएगा.
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: राहुल गांधी की चुनावी रैलियां
Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आज बिहार में 2 चुनावी रैलियां होने वाली है. पूर्णिया और बहादुरगंज के लोगों से मिलेंगे.
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राज्य में दो महत्वपूर्ण चुनावी रैलियां करने वाले हैं. वे पूर्णिया और बहादुरगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जहां महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी. आज (4 नवंबर) शाम तक चुनाव पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार पूरी तरह थम जाएगा. बता दे कि पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है.
राहुल गांधी की ये रैलियां महागठबंधन के लिए बेहद अहम मानी जा रही हैं क्योंकि सीमांचल इलाका परंपरागत रूप से कांग्रेस और राजद का मजबूत गढ़ रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि राहुल गांधी की मौजूदगी से मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं में एकजुटता का संदेश जाएगा. वहीं, कल पीएम मोदी ने भी बिहार के सहरसा में NDA के हित में रैली की थी.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ…
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines