हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार की 'नाराजगी' पर ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की तारीख करीब है, लेकिन NDA और INDIA गठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर असहमति जारी है. NDA में जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आई है, खासकर चिराग पासवान को कुछ सीटें देने को लेकर. बताया जा रहा है कि NDA की प्रेस कांफ्रेंस जो 13 अक्टूबर को होनी थी, उसे सहयोगी दलों की नाराजगी के चलते टाल दिया गया. वहीं INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत अभी जारी है. यहां पढ़ें बिहार चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स

विज्ञापन

Live Updates

22:50 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

Bihar Chunav 2025 LIVE: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की.

20:13 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता आएंगी बिहार

Bihar Chunav 2025 LIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता बिहार आने वाली हैं. कल मंत्री डॉ. सुनील कुमार के नॉमिनेशन में शामिल होंगी. कार्यक्रम में डिप्टी CM सम्राट चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे.

17:46 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: RJD-कांग्रेस के विधायक BJP में होंगे शामिल- दिलीप जायसवाल

Bihar Chunav 2025 LIVE: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'विपक्ष हताश और निराश है. वे मीडिया के सामने कुछ न कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं...मतदाताओं ने भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है...राजद-कांग्रेस के 6 दर्जन से ज़्यादा विधायक भाजपा में शामिल होंगे. आगे-आगे देखेंगे क्या...विपक्ष हर जगह धराशायी हो रहा है; उसका टायर पंक्चर हो गया है...'

17:44 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: प्रतिद्वंदी करेंगे अपनी जमानत जब्त- अनंत कुमार सिंह

Bihar Chunav 2025 LIVE: जेडी(यू) उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अनंत कुमार सिंह ने कहा, "जीत का अंतर 1 लाख होगा. प्रतिद्वंद्वी अपनी जमानत जब्त कर लेंगे...नीतीश जी सरकार बनाएंगे, भाजपा गठबंधन सरकार बनाएगा..."

14:14 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार की 'नाराजगी' पर ललन सिंह का बड़ा बयान, बोले- NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट

पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "अगर महागठबंधन के नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें जनता के समर्थन से लड़ना चाहिए। इसलिए हम कहते हैं कि यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है. इस पार्टी में कोई भी नीतीश कुमार की सहमति के बिना आगे नहीं बढ़ता है. सीट बंटवारे से लेकर व्यक्तिगत सीटों के आवंटन तक, सब कुछ नीतीश कुमार की जानकारी में है और उनकी सहमति से किया जा रहा है. इन (महागठबंधन) लोगों को चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए वे दुष्प्रचार कर रहे है. नीतीश कुमार नाराज क्यों होंगे? NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. नीतीश कुमार NDA के सर्वमान्य नेता हैं, और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं."

14:09 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार NDA में चल रही रार, आया जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

बिहार NDA में चल रही रार को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि माना की हमें कम सीटें मिली हैं, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, कार्यकर्ताओ में घोर असंतोष व्याप्त है जिसकी क्षतिपूर्ति भविष्य में होगी, इसका आश्वासन ही मैं कार्यकर्ताओं को दे पा रहा हूं. पर इसका मतलब यह नहीं कि बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दें.

बिहार के अवाम की रातों की नींद और दिन का चैन को खत्म कर दें. बिहार के लिए, बिहारित के लिए, बिहारियों के मान-सम्मान के लिए, HAM सब तैयार हैं. जीतेगा का NDA,बना रहेगा बिहार का सम्मान.

13:44 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार की नाराजगी के बीच चिराग पासवान का ट्वीट

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "NDA दलों के बीच (बिहार में) सीटों के बंटवारे का मुद्दा सौहार्दपूर्ण बातचीत से सुलझ गया है। कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी, इस पर भी चर्चा सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम चरण में है। मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में NDA के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह तैयार हैं।"

12:33 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'नीतीश कुमार हमारे नेता', बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एकजुट है। बैठकें चल रही हैं। हमने सीटों की संख्या तय कर ली है। अब सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं... बिहार की जनता को नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।"

11:01 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'बिहार की राजनीति में होगा बड़ा खेला', राजद नेता का बड़ा दावा

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "NDA की नैया डूबेगी अबकी बार ये तय है। बहुत जल्द बिहार की राजनीति में बहुत बड़ा खेला होगा... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को तो भाजपा ने समाप्त ही कर दिया। ये बात मुख्यमंत्री भी समझ रहे हैं... महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला हो चुका है। किसी भी समय इसकी घोषणा कर दी जाएगी।"

09:32 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: क्या है नीतीश कुमार की नाराजगी की वजह?

एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है ।सीट बंटवारे से जदयू में खलबली मची हुई है। कहा जा रहा है की सीट बंटवारे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुश नहीं है। जनता दल यूनाइटेड के हिसाब से सीट का चयन नहीं किया गया है।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी के लिए 103 सीटें लॉक किया था। हालांकि बंटवारे में जदयू के खाते में 101 सीट ही आई। इससे भी बड़ा इश्यू तब खड़ा हो गया है जब नीतीश कुमार की पसंद वाली सीट नहीं मिली । भारतीय जनता पार्टी ने जदयू के लिए जो 101 सीट दी है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 92 सीटों पर ही हामी भरी है। नौ विधान सभा सीटों को रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बात करने को कहा है । इसमें सुधार को कहा गया है ।

07:58 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है कांग्रेस-सूत्र

बिहार चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में विवाद देखने को मिल रहा है. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आरजेडी के बीच रिश्ते में तनाव आ गया है. कांग्रेस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस अकेले अपने दम पर अकेले भी चुनाव लड़ सकती है.

07:16 (IST) 14 Oct 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: आज मोकामा से पर्चा भरेंगे अनंत सिंह

JDU ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अनंत सिंह आज पर्चा भी भरने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें सिंबल दे दिया है लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी पार्टी की ओर से शेयर नहीं की गई. अनंत सिंह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वो 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. JDU ने संतोष निराला, सुनील कुमार और सिद्धार्थ पटेल को भी सिंबल दिया है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Updates 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के नामांकन की तारीख नजदीक आ गई है लेकिन अभी तक शीट शेयरिंग को लेकर ही विवाद खत्म नहीं हो पाया है. NDA ने सबसे पहले शीट शेयरिंग का ऐलान कर यह दिखाने की कोशिश की कि सबकुछ ठीक है. लेकिन पहले मांझी ने कहा कि हमारा सम्मान नहीं हुआ है और सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार भी सीट शेयरिंग से बेहद नाराज हैं. वह कई सीटिंग और पसंदीदा सीटों को चिराग पासवान को दिए जाने से काफी नाराज बताए जा रहे हैं.

आज बिहार चुनाव को लेकर NDA की प्रेस कांफ्रेंस होने वाली हैं. यह प्रेस कांफ्रेंस 13 अक्टूबर को ही होने वाली थी लेकिन किसी वजह से यह टाल दी गई. बताया जा रहा है कि NDA के नेताओं की नाराजगी की वजह से ही इस प्रेस कांफ्रेंस को टाला गया है. वहीं दूसरी तरफ अभी तक INDIA गठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हो पाया है. दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान से बातचीत के बाद तेजस्वी यादव पटना लौट चुके हैं, INDIA के मुकेश साहनी भी बिहार लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सब ठीक है. वहीं जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है.

आज पूरे दिन बिहार की राजनीति और सीट शेयरिंग को लेकर चल रही उठापटक पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. बिहार से चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए आप बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

जनसुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची | NDA में किन 29 सीटों पर माने चिराग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola