Live Updates
Bihar Chunav 2025 LIVE: 'यह जंगलराज के अलावा कुछ नहीं है...', सुनील कुमार सिंह के बयान पर बोले बीजेपी नेता गौरव वल्लभ
Bihar Chunav 2025 LIVE: आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह पर बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "यह जंगलराज के अलावा कुछ नहीं है और बिहार की जनता ने इसके खिलाफ ही वोट दिया है... उनकी इसी मानसिकता के कारण कल उन्हें 34% अंक भी नहीं मिलेंगे... आरजेडी की सोच अब बिहार की जनता के सामने आ गई है... इसी जंगलराज वाली मानसिकता के खिलाफ बिहार की जनता ने वोट दिया है।"
Bihar Chunav 2025 LIVE: 'इस बार भी जनता इन्हें नकार रही है...', राजद नेता के बयान पर बोले मंत्री अशोक चौधरी
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर कहा, "ऐसे बयान देने वाले के ऊपर पहले तो कार्रवाई होनी चाहिए. हमारे यहां चुनाव पर्यवेक्षक से लेकर हर लोग रहते हैं. 2005 से यदि आप(राजद) लोगों द्वारा नकारे जा रहे हैं तो इसलिए क्योंकि आपका काम करने का तरीका इस तरह का है. जनादेश जो भी हो, हार या जीत, उसे विनम्रता से स्वीकार किया जाना चाहिए. इस तरह की भाषा का प्रयोग और इस तरह की उदंडता राजद के लोग ही करते हैं और इसलिए जनता इन्हें नकारती है. इस बार भी जनता इन्हें नकार रही है."
Bihar Chunav 2025 LIVE: भड़काऊ बयान देने के मामले में आरजेडी एमएलसी के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत
Bihar Chunav 2025 LIVE: भड़काऊ बयान देने के मामले में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार के खिलाफ पटना के साइबर थाना में शिकायत की गई है. यह शिकायत साइबर थाना में तैनात एस आई खुशबु कुमारी के बयान पर दर्ज की गई है. आवेदन में एस आई खुशबु कुमारी ने लिखा है की सुनील कुमार द्वारा भड़काऊ बयान दिया गया जिसमे कहा गया की यदि मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सड़को पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा. जिससे लोगो में घृणा की भावना उत्पन्न होने की सम्भावना है. जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार काउंटिंग की वजह से समस्तीपुर में सारे स्कूल बंद रहेंगे
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधान सभा चुनाव की शुक्रवार को होने वाली काउंटिंग की वजह से समस्तीपुर में सारे स्कूल बंद रहेंगे
Bihar Chunav 2025 LIVE: 'हर किसी को सता रहा है वोट चोरी का डर...', बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने कहा कि "जिस तरह का माहौल है, वोट चोरी का डर तो हर किसी को सता रहा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस तरह से वोटर अधिकार यात्रा चली उसने लोगों में जागरूकता लाने का काम किया. कई लोगों ने आपत्ति भी दर्ज की. इस यात्रा से मतदाता जागरूक हुए हैं."
Bihar Chunav 2025 LIVE: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जश्न मनाने की तैयारी
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में MDA उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह के समर्थन मनीष शर्मा ने बताया कि अनन्त सिंह जेल में है. चुनाव नतीजे अभी आए नहीं हैं, लेकिन सरकारी आवास पर जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है. 3 बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. एक में रहने की सुविधा है, दूसरे में खाने की और तीसरे में नॉन स्टॉप खाना बनेगा. आज से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. 50 हजार लोगों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है.
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार BJP की जीत की तैयारी
बिहार BJP प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू ने बताया कि बिहार में एग्जिट पोल के बाद 501 किलो लड्डू बनाने की तैयारी है. बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरण किए जाएंगे. लड्डू बनाने का ऑर्डर दे दिया गया है और लड्डू बनाने में कारीगर पूरी मेहनत कर रहे हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE: राम कृपाल यादव का एग्जिट पोल पर बयान
साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर BJP नेता राम कृपाल यादव कहते हैं कि एग्जिट पोल से पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट देंगे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे.
Bihar Chunav 2025 LIVE: JDU के दफ्तर के बाहर लगा नीतीश कुमार का पोस्टर
जनता दल यूनाइटेड के ऑफिसर के बाहर नीतीश कुमार को 'टाइगर जिंदा है' कैप्शन के साथ हाइलाइट करता एक पोस्टर लगा है, जिसे पूर्व मंत्री रंजीत सिंन्हा ने समर्पित किया है. पोस्टर में उन्हें हाशिये पर रहने वाले सभी समुदायों का रक्षक बताया गया है. पार्टी वर्करों की नीतीश कुमार को चौथी बार बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा को भी दर्शाया गया है.
Bihar Chunav 2025 LIVE: EVM मशीन में कैद है वोटरों का जनादेश
बिहार विधानसभा चुनाव मतदान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मतदाता अपना जनादेश दे चुके हैं, जो अब EVM में बंद है. हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है. बिहार की जनता NDA की सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है और अगर विपक्षी दल की लहर होती तो वोटरों में मतदान को लेकर इतना उत्साह नहीं होता, जितना नजर आया है. मतदाताओं ने वोट डाला है और चुपचाप डाला है.
Bihar Chunav 2025 LIVE: मतदान होते ही लौटने लगे प्रवासी मजदूर
बिहार में दोनों चरण के विधानसभा चुनाव मतदान हो चुके हैं और अब प्रवासी मजदूर अपने काम पर लौटने लगे हैं. इसलिए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर कल से भारी भीड़ देखने के मिल रही है. प्रवासी मजदूर वोट डालने के लिए बिहार लौटे थे और अब मतदान के बाद अपनी रोजी रोटी के लिए वापस जा रहे हैं. कई लोगों को ट्रेन में जगह मिल गई है, लेकिन जिन्हें जगह नहीं मिली, वे स्टेशन पर ही डेरा जमाकर बैठ गए हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE: पटना में आचार संहिता की अवधि बढ़ी
पटना में आदर्श आचार संहिता की अवधि बढ़ा दी गई है. कल मतगणना के दौरान हिंसा होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से सलाह करके आचार संहिता को 16 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया. जिलाधिकारी ने विजय जुलूस निकालने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है. शांतिपूर्ण मतगणना के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है, वहीं आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
Bihar Chunav 2025 LIVE: मतगणना के लिए बनाए गए 46 सेंटर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के लिए 38 जिलों में 46 सेंटर बनाए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दो लेयर वाली सिक्योरिटी में रखा गया है. स्ट्रॉन्ग रूम कैंपस की सिक्योरिटी सेंट्रल आर्म्ड पैरामिलिट्री फोर्सेज (सीएपीएफ) को सौंपी गई है, जबकि बाहरी सुरक्षा जिला पुलिस को सौंपी गई है. 24 घंटे सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है.
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कल
बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुके हैं और इस बार बंपर वोटिंग हुई है. मतदान 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए, वहीं अब कल 14 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव में इस बार दोनों गठबंधनों NDA और INDIA ब्लॉक के बीच मुकाबला है, वहीं एग्जिट पोल के आंकड़े बिहार में फिर से NDA की सरकार बना रहे हैं, लेकिन सटीक चुनाव परिणाम कल मतगणना के बाद ही घोषित होंगे. 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी.
Bihar Vidhan Sabha Chunav Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम कल 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. मतदान 2 चरणों में हुए और इस बार दोनों चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई. पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को हुए थे, जिसमें 65 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. वहीं दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को हुए थे, जिसमें 67 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी. वहीं एग्जिट पोल में NDA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन सटीक चुनाव परिणाम कल 14 नवंबर को मतगणना के बाद आएंगे. इससे पहले आज 13 नवंबर को बिहार विधासभा चुनाव से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines