Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान की धर्मेंद्र प्रधान-नित्यानंद राय के साथ 25 मिनट की बैठक, सीट शेयरिंग पर चल रहा मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल कोशिशों में जुटा है. कहीं सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही तो कोई उम्मीदवारों का ऐलान करने जा रहा है. एक तरफ एनडीए और तेजस्वी खेमे में सीटों के बंटवारे पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. बंटवारे पर खटपट बढ़ती नजर आ रही है.

bihar-live
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और मतदान की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, लेकिन महागठबंधन और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी गुत्थी उलझी हुई है. महागठबंधन में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन RJD और कांग्रेस के बीच सीटों और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल कोशिशों में जुटा है. कहीं सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही तो कोई उम्मीदवारों का ऐलान करने जा रहा है. एक तरफ एनडीए और तेजस्वी खेमे में सीटों के बंटवारे पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. बंटवारे पर खटपट बढ़ती नजर आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को पटना में इमरजेंसी बैठक बुलाई थी. वहीं, नीतीश कुमार ने भी पटना में सुबह 10 बजे बैठक की थी. प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी गुरुवार को बिहार की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान की बीजेपी मंत्रियों के साथ मीटिंग

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच आज चिराग पासवान की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा नेता नित्यानंद राय के साथ मीटिंग हुई . यह बैठक करीब 25 मिनट चली और इसमें राज्य और केंद्र की राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की गई. बैठक के दौरान नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी की आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया. हालांकि, बैठक के दौरान लिए गए किसी विशेष निर्णय की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का NDA सरकार पर हमला, नौकरियों और काले धन के वादे पर सवाल

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने NDA सरकार को आड़े हाथों लिया है और उनकी उपलब्धियों पर सवाल उठाए हैं। राजेश राम ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने देश में 12 करोड़ नौकरियों का वादा पूरा किया या नहीं। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार ने अपने वादे के अनुसार 100 दिनों के भीतर काला धन वापस लाने की पहल की।

उन्होंने कहा कि आम जनता के सामने इन सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है। राजेश राम ने इस मुद्दे को राजनीतिक जवाबदेही और पारदर्शिता का मामला बताते हुए कहा कि जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।

Bihar Chunav 2025 LIVE: एनडीए सीट बंटवारे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल क्या बोले

Bihar Chunav 2025 LIVE: एनडीए सीट बंटवारे पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते हैं, "जिन सीटों पर हम जीत दर्ज नहीं कर पाए, वहां उम्मीदवारों के चयन के लिए हमने पैनल तैयार करने का काम पूरा कर लिया है। गठबंधन सहयोगियों के सीट बंटवारे की घोषणा 1-2 दिनों में कर दी जाएगी। उसके बाद हम अपनी सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप देंगे, जहां से उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

watch | Patna, Bihar: On NDA seat sharing, Bihar BJP President Dilip Jaiswal says, "We have completed the task of preparing the panel for the selection of candidates for those seats where we could not register a win. The announcement regarding the seat sharing of the alliance… pic.twitter.com/CfItnv6qec
— ANI (@ANI) October 9, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी का बयान

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में चर्चा जारी है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.मांझी ने कहा, सीट बंटवारे को लेकर कई दल अपने दावे पेश कर रहे हैं. जल्द ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें होंगी. इन बैठकों के बाद जो निर्णय होगा, वह केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा, और फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

मांझी ने कहा हमारी पार्टी को विधानसभा में मान्यता प्राप्त करने के लिए 6% वोट या 8 सीटों की आवश्यकता है. इसलिए हमने कम से कम 15 सीटों की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने एलजेपी (रामविलास) की मांग का भी जिक्र करते हुए कहा कि, एलजेपी के लोग भी 35-40 सीटों की मांग कर रहे हैं. इस पर अभी चर्चा चल रही है.

watch | Nalbari, Assam: On seat sharing in NDA, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, "...People are making claims regarding seat sharing... Meetings are expected soon to finalise arrangements. Following these meetings, the decisions made will be presented to the central… pic.twitter.com/rLmIZOQfPN
— ANI (@ANI) October 9, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: आपस में भिड़े राजद समर्थक

Bihar Chunav 2025 LIVE: 10 सर्कुलर रोड के बाहर टिकट को लेकर झड़प, राजद समर्थक आपस में भिड़े.

Bihar Chunav 2025 LIVE: नितिन नबीन ने तेसजस्वी पर बोला हमला

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के मंत्री नितिन नबीन कहते हैं - तेजस्वी यादव अपनी बेरोज़गारी की चिंता में व्यस्त हैं. जिस व्यक्ति और संगठन ने बिहार के युवाओं को नौकरी का वादा करके धोखा दिया और नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया, वही आज कह रहे हैं कि वे नई नौकरियां देने का संकल्प लेंगे. बिहार के युवा उनकी (तेजस्वी यादव) बेरोजगारी दूर नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उनकी बेरोज़गारी दूर हो गई तो बिहार के कई युवा बेरोजगार हो जाएंगे और पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे.

watch | Patna: Bihar minister Nitin Nabin says, "Tejashwi Yadav is busy worrying about his own unemployment. The person and organisation that deceived by promising jobs to Bihar's youth and carried out the Job for Land scam, is now saying today that they will take a pledge to… pic.twitter.com/i8GQkBpePL
— ANI (@ANI) October 9, 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA के बीच बनी सहमति

Bihar Chunav 2025 LIVE: सूत्रों के अनुसार, एनडीए के बीच सहमति बन चुकी है. चिराग पासवान, जितन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझ चुका है. 13 अक्टूबर को आ सकती है पहली लिस्ट.

Bihar Chunav 2025 LIVE: 13 अक्टूबर से पहले आएगी लिस्ट

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA में सीट शेयरिंग को लेकर बनी सहमति. 13 अक्टूबर से पहले जारी की जा सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट.

Bihar Chunav 2025 LIVE: बीजेपी-एलजेपी में सीटों पर तालमेल लगभग तय, जल्द होगी औपचारिक घोषणा

Bihar Chunav 2025 LIVE: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। गुरुवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ी है। बैठक के बाद चिराग पासवान और बीजेपी नेता नित्यानंद राय एक साथ बाहर निकले, जिससे राजनीतिक गलियारों में संकेत मिले कि सीटों को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है।

Bihar Chunav 2025 LIVE: प्रशांत किशोर ने उतारे अपने उम्मीदवार

Bihar Chunav 2025 LIVE: जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है. पार्टी ने 51 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है.

Bihar Chunav 2025 LIVE: चिराग पासवान का फैैसला आखिरी फैसला होगा- शांभवी चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE: आगामी बिहार चुनावों पर पार्टी की बैठक को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्णय अंतिम होगा. कल उन्होंने कहा था कि (एनडीए में सीट बंटवारे पर) बातचीत चल रही है और जब चीजें अंतिम रूप ले लेंगी तो वह आधिकारिक घोषणा करेंगे.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बिहार चुनाव पर चर्चा के पहुंचे पटना

Bihar Chunav 2025 LIVE: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बिहार चुनाव पर चर्चा के लिए पटना पहुंचे. उन्होंने कहा, "गठबंधन में बातचीत चल रही है. आज बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.'

Bihar Chunav 2025 LIVE: सीट बंटवारे पर आज चिराग से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं, आज नित्यानंद राय चिराग पासवान से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं. धर्मेंद्र प्रधान भी उनसे मिल सकते हैं. हालांकि चिराग घर पर नहीं हैं. वह मंत्रालय निकल चुके हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: RJD संसदीय बोर्ड की बैठक हुई रिशेड्यूल

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक आज होनी थी लेकिन अब इस बैठक को कल 10 अक्टूबर के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया है. आज कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के कारण बैठक को कल के लिए रिशेड्यूल किया गया है. वहीं, आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे. 4 बजे के बाद राबड़ी आवास पर मुलाकात होगी.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates:बीजेपी चुनवा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली रवाना

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में मचे घमासान के बीच बीजेपी नेताओं के साथ कल हुई बैठक के बाद आज धर्मेद्र प्रधान दिल्ली पहुंचे हैं. सीट शेयरिंग को लेकर NDA के घटक दलों में आपसी बातचीत जारी है. बीजेपी के नेताओं को NDA में आपसी समझौते के लिए जिम्मेवारी दी गई है.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव से पहले RJD विधायक ने दिया इस्तीफा

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, वह बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: कल की बैठक हमारे लिए महत्वपूर्ण है- अरुण भारती

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: लोजपा (रा.वि.) सांसद अरुण भारती ने कहै, चुनाव को लेकर हमारी पार्टी की नीतियां क्या होंगी, क्या रणनीति अपनाई जाएगी, इसको लेकर पार्टी ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है... जो भी निर्णय लिया जाएगा, आपको सूचित किया जाएगा... कल की बैठक हमारे लिए महत्वपूर्ण है.

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: NDA में सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा- अशोक चौधरी

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: एनडीए में सीट बंटवारे पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'हम बार-बार कह रहे हैं कि एनडीए में सब ठीक है. सीटों पर बातचीत चल रही है. सभी दलों के कार्यकर्ता और लोग हैं जिन्हें हमें संतुष्ट करना है, वैसे कहीं कोई समस्या नहीं है. हम समझते हैं कि एक-दो दिन में सब ठीक हो जाएगा.'

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: हर सोशल मीडिया पोस्ट पर रखी जा रही नजर- चुनाव आयोग

Bihar Chunav 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता और प्रतिद्वंद्वी दलों/उम्मीदवारों को लक्षित करने वाले AI वीडियो के लिए AI (एआई) के उपयोग संबंधी प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है.

Bihar Chunav 2025 Live Updates: कांग्रेस ने तय किए 25 उम्मीदवारों के नाम

Bihar Chunav 2025 Live Updates: एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए बुधवार को पटना में बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक हुई जबकि कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक की. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.

Bihar Chunav 2025 Live Updates: जन सुराज 100 सीटों पर करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

Bihar Chunav 2025 Live Updates: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी गुरुवार को बिहार चुनाव के लिए 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी.

Bihar Chunav 2025 Live Updates: विपक्षी खेमे में सीट बंटवारे पर रार

Bihar Chunav 2025 Live Updates: विपक्षी गठबंधन भी बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अपने-अपने सहयोगी दलों के साथ मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत में जुटा हुआ है. दरअसल घटक दल अधिक सीट दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

Bihar Chunav 2025 Latest News Live: LJP ने पटना में बुलाई इमरजेंसी बैठक

Bihar Chunav 2025 Latest News Live: लोजपा (रामविलास) ने गुरुवार सुबह 10 बजे पटना में इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ