CM Nitish Kumar Big Announcements: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले में पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वैशाली जिले में कुछ समस्याएं या कमी रह गई है उसे ठीक किया जाएगा।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वाया नदी की वजह से कई जगह बाढ़ आती है। इसलिए वाया नदी की उड़ाही कराई जाएगी। इससे आठ प्रखंडों के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बरैला झील देश का बहुत महत्वपूर्ण पक्षी विहार है और जहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। बरैला झील का विकास और सौंदर्याकरण किया जाएगा। इससे पर्यटन और मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
- वैशाली जिले के कई प्रखंडों में बिजली की समस्या को देखते हुए महुआ में ग्रिड सब-स्टेशन तथा चार प्रखंडों में नए पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
- हाजीपुर शहर में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे हाजीपुर शहर में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी।
- गोरौल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी, जिससे आस-पास के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
- गंडक नदी के हाजीपुर साईड में छूटे हुए भाग में तटबंध का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इससे बाढ़ और जल जमाव से राहत मिलेगी।
- वैशाली जिले में आमस-दरभंगा रोड के किनारे 1 हजार 293 एकड़ भूमि पर बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा।
- इन सब कामों को कराया जाएगा और इसके अलावा वैशाली जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा।
- बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
अंत में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इन सब कामों को करा दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त वैशाली जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई और धन्यवाद देता हूं।
ये भी पढ़ें- Bihar: बकरी चराने पर बढ़ गई बात, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines