Chapra Crime News: (जाकिर अली, छपरा) आम जनता की सुरक्षा का दायित्व जिसके ऊपर हो, अगर वही लुटेरा बन जाए तो फिर आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा? बिहार के छपरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। एक थानाध्यक्ष के खिलाफ 32 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। आरोपों के मुताबिक थानेदार ने पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। सारण के आरक्षी अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को जैसी ही मामले का पता लगा, उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए न सिर्फ रुपये बरामद किए, बल्कि आरोपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?
मामले में आरोपी गृह रक्षक चालक अनिल कुमार सिंह की तलाश जारी है। 10 जनवरी को छपरा नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी निवासी ज्वेलर रोहन कुमार अपनी जमीन को बेचने के बाद मिले 64 लाख रुपये लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रास्ते में मकेर थानाध्यक्ष एसआई रविरंजन कुमार ने गाड़ी रुकवा ली। रविरंजन ने कहा कि शराब और गांजा ले जाने की सूचना उसको मिली है।
ये भी पढ़ेंः Nupur Sharma की दिल्ली BJP में फिर से एंट्री! बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें
इसके बाद वह गाड़ी को चेक करने लगा। इसी दौरान उसकी नजर नोटों से भरे दो थैलों पर पड़ी। आरोपी अधिकारी की नीयत खराब हो गई, फिर उसने अपना पुलिसिया रौब झाड़ते हुए स्वर्ण कारोबारी से 32 लाख रुपयों से भरे दोनों बैग छीन लिए। पीड़ित ज्वेलर को मौके से डरा-धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना आरक्षी अधीक्षक को दी। इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने पीड़ित का पीछा भी किया
जानकारी के मुताबिक स्वर्ण कारोबारी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। पैसा लूटने के बाद जब स्वर्ण कारोबारी भेल्दी इलाके की तरफ रवाना हुए तो चालक अनिल कुमार और रविरंजन कुमार ने उनका पीछा भी किया। डरे-सहमे व्यापारी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद ये मामला सारण के स्वर्ण कारोबारियों के संज्ञान में आया। एकजुट स्वर्ण कारोबारी शुक्रवार रात को ही डीआईजी व एसपी से मिलने पहुंचे। पीड़ित ने अपनी आपबीती दोनों अधिकारियों को बताई। इसके बाद पुलिस विभाग ने एक्शन लेते हुए रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने दावा किया है कि दूसरे आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
5 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines